फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Troopers Listen, select BJP

फौजी की मानेें भाजपा को चुनें

Thu, 02 Mar 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 02 Mar 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Troopers Listen, select BJP
जनसभा में जनरल वीके ‌स‌िंह

विज्ञापन
विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि वे फौजी हैं और दो टूक बात कहते हैं। वह बुधवार को मड़िहान विधानसभा के भाजपा-अपना दल (सोनेलाल) के संयुक्त प्रत्याशी रमाशंकर पटेल के समर्थन में नदिहार के किसान इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि  ऐसे प्रत्याशी को वोट दीजिए जो एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को मजबूत करे। केंद्र और प्रदेश में एक जैसी सरकार होगी तभी ठीक से विकास होगा। सभा को केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी संबोधित किया।  

जनरल सिंह ने कहा कि पहली बार मिर्जापुर आया हूं। आप यहां से भाजपा प्रत्याशी को जिताइए, फिर आऊंगा और जो कहेंगे वह करूंगा। केंद्र सरकार प्रदेश को जो धन देती है, उसका सदुपयोग तभी हो सकता है जब यहां भी एनडीए की ही सरकार हो। प्रदेश में सुशासन के लिए भाजपा को मजबूत करना जरूरी है। आपका परिचित जीतेेेेगा तो आप केंद्र की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ ले सकेंगे। 
विज्ञापन


अनुप्रिया पटेल ने कहा कि बसपा और सपा ने बारी-बारी से शासन करके उत्तर प्रदेश की जनता को बेवकूफ बनाया और खूब लूटपाट की। इसमें प्रदेश की व्यवस्था चरमरा गई है। सूबे में कानून-व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है। बहूं-बेटियों की इज्जत भी खतरे में है। ऐसे में जनता भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाए। सभा की अध्यक्षता अपना दल जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल और संचालन दिनेश कुमार वर्मा ने किया। जगदीश सिंह पटेल, रमाकांत पटेल, श्रीकृष्ण तिवारी, धनंजय पांडे, दयाराम पाल, दीपू, सत्य प्रकाश सिंह, दयाराम पाल, मंगरू सिंह, सुजीत पटेल, मेघनाथ पटेल, शिव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed