फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Transport and traffic did bullets challaned 32 thousand

परिवहन व यातायात ने किया बुलेट का किया 32 हजार का चालान

Thu, 05 Aug 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Transport and traffic did bullets challaned 32 thousand
मिर्जापुर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर परिवहन व यातायात पुलिस ने एक नहीं बल्कि कई गाड़ियों का हजारों का चालान किया। एक बुलेट का परिवहन विभाग ने 22 हजार 500 और यातायात ने 10 हजार का चालान किया। एक बुलेट का 32 हजार से अधिक का चालान सुनकर आप भी चौंक गए होंगे, पर यह सच है। बुुधवार की शाम को एक दो नहीं बल्कि इस तरह का चालान कई बाइकों का किया गया। बाइक का इतना अधिक चालान किए जाने पर लोगों ने आपत्ति जताई। बुधवार की देर शाम चेकिंग के दौरान परिवहन विभाग के एआरटीओ विवेक शुक्ला और यातायात विभाग के एसआई विपिन पांडेय ने भरूहना में बाइकों व बुलेट की चेकिंग कर उसका चालान किया। इसमें आमघाट निवासी प्रिंस सिंह के बुलेट का आरटीओ ने 22 हजार 500 और यातायात ने 10 हजार का चालान किया। इसी तरह एक और युवक के बुलेट का परिवहन विभाग ने 15 हजार और यातायात विभाग ने 10 हजार का चालान किया। बुधवार को 15 बुलेट और बृहस्पवतिवार को आठ बुलेट का चालान किया गया। बुलेट चलाने वालों का कहना है कि इतना अधिक चालान नहीं होना चाहिए। कैसे भरेंगे समझ नहीं आ रहा है। इस संबंध में एआरटीओ विवेक कुमार शुक्ला ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देश पर बुलेट में कंपनी का साइलेंसर हटाकर अलग से साइलेंसर लगाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए गाड़ियों के एजेंसी मालिकों के साथ बैठक की गई थी। बुलेट चलाने वाले फर्जी साइलेंसर लगाकर आवाज करते है। इस पर कार्रवाई का निर्देश आया था। इस पर अभियान चलाया गया। फर्जी साइलेंसर लगाने पर 10 हजार और प्रदूषण पर पांच हजार का चालान किया गया। बुधवार को 15 बुलेट और बृहस्पवतिवार को आठ बुलेट का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed