फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Trains on the Delhi-Mumbai route are fully booked from Diwali to Chhath; waiting lists exceed 90.

Mirzapur News: दीपावली से छठ तक दिल्ली-मुंबई रूट की ट्रेनें फुल, 90 से अधिक वेटिंग

Wed, 14 Oct 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Trains on the Delhi-Mumbai route are fully booked from Diwali to Chhath; waiting lists exceed 90.
- घर आने और किसी तरह से आ भी गए तो वापसी के लिए कंफर्म टिकट का संकट, स्लीपर श्रेणी में सीटें नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। दीपावली और छठ पर्व पर घर आने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल है। दिल्ली, मुंबई और हावड़ा रूट पर चलने वाली प्रमुख ट्रेनों की स्लीपर श्रेणी में सीटें फुल हो चुकी हैं।
मिर्जापुर से गुजरने वाली इन ट्रेनों में त्योहार के दौरान घर आने वाली ट्रेनों में 90 से ज्यादा की प्रतीक्षा सूची है, जबकि यहां से दूसरे शहरों को जाने वाली ट्रेनों में 35 से ज्यादा की वेटिंग है। ऐसे में यात्रियों को कंफर्म टिकट के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली, मुंबई और अन्य प्रदेशों में नौकरी और कारोबार करने वाले लोग दीपावली और छठ पर घर लौटते हैं। त्योहार नजदीक आने के साथ ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। लोग पहले से टिकट बुक करा रहे हैं, लेकिन प्रमुख ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति से मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। घर लौटने के साथ ही त्योहार मनाकर काम पर वापस जाने वाले यात्रियों को भी सीटों के लिए जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट पर्यवेक्षक सीबी सिंह ने बताया कि मुंबई रूट की महानगरी एक्सप्रेस, मुंबई मेल, मुंबई जनता और गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में दीपावली से छठ तक स्लीपर श्रेणी में सीटें फुल हो गई हैं। इसी तरह दिल्ली रूट की पुरुषोत्तम, ब्रह्मपुत्र, मगध एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति और नेताजी एक्सप्रेस में भी सीटों की उपलब्धता सीमित है। हावड़ा रूट की जोधपुर-हावड़ा, चंबल और शिप्रा एक्सप्रेस में भी यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में दिक्कत हो रही है।


वापसी के लिए भी परेशानी
त्योहार पर घर आने के बाद दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों को लौटने वाले यात्रियों के सामने भी आरक्षण का संकट है। ऐसे में यात्रियों को यात्रा की तारीख के अनुसार दूसरी ट्रेनों और उपलब्ध विकल्पों की जानकारी लेकर टिकट बुक कराने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed