{"_id":"6a6662b64e0f2ccce8058ea7","slug":"traffic-diversion-on-the-paramhansa-ashram-route-for-the-guru-purnima-fair-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-158191-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: गुरु पूर्णिमा मेले के लिए परमहंस आश्रम रूट पर रहेगा डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: गुरु पूर्णिमा मेले के लिए परमहंस आश्रम रूट पर रहेगा डायवर्जन
विज्ञापन
सत्तेशगढ़। परमहंस आश्रम में गुरु पूर्णिमा मेला सोमवार से शुरू होकर 30 जुलाई तक चलेगा। मेले को सकुशल कराने के लिए यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। यातायात प्रभारी विवेकानंद सिंह ने यह जानकारी दी।
बताया कि दुर्गाजी मोड़, चुनार से सत्तेशगढ़ जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। आवश्यकतानुसार इमरजेंसी वाहन (एंबुलेंस, स्कूल, डेयरी वाहन, पेट्रोलियम, फायर सर्विस, पुलिस और फल-सब्जी जैसे कच्चे सामान से लदी छोटी गाड़ियां) को जोनल अधिकारी की अनुमति के उपरांत प्रवेश मिलेगा। यह व्यवस्था 27 जुलाई को सुबह सात बजे से 30 जुलाई की सुबह सात बजे तक प्रभावी रहेगी। सामान्य छोटे वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से जारी रहेगा।
इसी प्रकार राजगढ़ तिराहे (ब्लॉक तिराहा) से सत्तेशगढ़ जाने वाले मार्ग पर भी भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। आवश्यकतानुसार इमरजेंसी वाहन (एंबुलेंस, स्कूली वाहन, डेयरी वाहन, पेट्रोलियम, फायर सर्विस, पुलिस तथा फल-सब्जी जैसे कच्चे सामान से लदी छोटी गाड़ियां) को जोनल अधिकारी की अनुमति के उपरांत प्रवेश दिया जाएगा। डगमगपुर मोड़, चुनार से सत्तेशगढ़ जाने वाले मार्ग पर भी भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। आवश्यकतानुसार इमरजेंसी वाहन (एंबुलेंस, स्कूली वाहन, डेयरी वाहन, पेट्रोलियम, फायर सर्विस, पुलिस तथा फल-सब्जी जैसे कच्चे सामान से लदी छोटी गाड़ियां) को जोनल अधिकारी की अनुमति के उपरांत प्रवेश दिया जाएगा।