फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tractor owner accused of molesting driver's wife

Mirzapur News: ट्रैैक्टर मालिक पर चालक की पत्नी से छेड़खानी का आरोप

Thu, 01 Aug 2024 04:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Tractor owner accused of molesting driver's wife
राजगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात चालक के घर में घुसे ट्रैक्टर मालिक ने उसकी पत्नी के साथ की छेड़खानी की। महिला के शोर मचाने पर बचाने के लिए पहुंचे पति को लाठी से पीटकर अधमरा दिया और आरोपी ट्रैक्टर मालिक फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक दिव्यांग गांव के ही एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। चालक ने बताया कि सोमवार को काम करने के बाद शाम को ट्रैक्टर मालिक के दरवाजे पर खड़ा करके अपने घर गया। भोजन करने के बाद घर के बाहर एक झोपड़ी में सोया था। उसकी पत्नी अकेले घर के अंदर सोई थी। ट्रैक्टर मालिक रात 11 बजे उसके घर में घुस गया। घर के अंदर सो रही उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी करने लगा। पत्नी का शोर सुनकर कमरे में गए और ट्रैक्टर मालिक का विरोध किया। इस पर ट्रैक्टर मालिक लाठी से पिटाई कर उसे घायल कर दिया। सूचना पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आरोपी महेंद्र पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed