फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tractor driver beaten to death with a stick over children's dispute

Mirzapur: बेटे से छीन रहा था 95 रुपये, पिता ने डांट-फटकार लगाई तो लाठी से मारकर ले ली जान

Wed, 11 Oct 2023 05:34 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 11 Oct 2023 05:34 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले के भोरमार माफी गांव में सोमवार को रात में 95 रुपये को लेकर बच्चों के बीच विवाद के बाद बड़ों में कहासुनी हो गई। रात में हुए विवाद के बीच एक व्यक्ति ने दूसरे के सिर पर डंडे से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Tractor driver beaten to death with a stick over children's dispute
मौत के बाद रखा शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के भोरमार माफी गांव में सोमवार को रात में 95 रुपये को लेकर बच्चों के बीच विवाद के बाद बड़ों में कहासुनी हो गई। रात में हुए विवाद के बीच एक व्यक्ति ने दूसरे के सिर पर डंडे से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


भोरमार माफी गांव निवासी मुंशी राम (40) पुत्र सोनू राम ट्रैक्टर चलाकर पांच बच्चों का भरण-पोषण करता था। मुंशी राम का सात वर्षीय पुत्र शंकर 100 रुपये लेकर घर के पास परचून की दुकान पर गया। पांच रुपये की बिस्कुट खरीदकर बची धनराशि 95 रुपये लेकर घर आ रहा था। बिखड़ू का 12 वर्षीय छोटा भाई शंकर से बचे 95 रुपये छीनने लगा।
विज्ञापन


शंकर ने घर आकर पिता मुंशी राम को जानकारी दी। इसके बाद मुंशी राम ने पैसा छीनने वाले बालक को डांट फटकार लगाई। पुत्र को डांटे जाने से नाराज बिखड़ू उर्फ विजय, उसका बड़ा भाई राजकुमार व मां मुन्नी देवी से मुंशी राम की कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इसी बीच बिखड़ू ने पीछे से मुंशी राम के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। डंडे के चोट से मुंशी राम की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी बिखड़ू व राजकुमार मौके से फरार हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल ओपी सिंह, क्षेत्राधिकारी चुनार उमाशंकर सिंह ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मुंशी राम के बड़े भाई तुलसी ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मुंशी राम का पुत्र दुकान पर सामान लेने गया था। वहां पर दुकानदार को पैसा दिया। दूरी के कारण वहां मौजूद आरोपी के पुत्र ने पैसा उठाकर दुकानदार को दे दिया। इसी बात को लेकर दोनों बच्चों में विवाद हुआ था। बाद में विवाद बढ़ गया।

मुंशी राम के भाई की तहरीर पर दो आरोपियोें बिखड़ू व राजकुमार पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। एएसपी नक्सल ओपी सिंह का कहना है कि बच्चों के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पर डंडे से प्रहार कर दिया। जिसमें घायल की मौत हो गई। दो आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मुंशी राम ट्रैक्टर चलाकर पांच बच्चो का भरण पोषण करते थे। उनकी पत्नी का निधन एक वर्ष पूर्व बीमारी के चलते हो गया था। तभी से मुंशी राम की जिम्मेदारी बढ़ गई थी। मुंशी राम से पांच बच्चे आंचल (14), शंकर (7), चंचल (6), सागर (5), शम्भू (4) हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed