फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tractor driver and middle-aged died due to collision with DCM

डीसीएम के टक्कर से ट्रैक्टर चालक व बाइक के धक्के से अधेड़ की मौत

Fri, 29 Oct 2021 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver and middle-aged died due to collision with DCM
मड़िहान और पड़री थाना क्षेत्र में बुधवार की रात को अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। मड़िहान के बघौड़ा चट्टी के पास बाइक के धक्के से अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, पड़री थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव के पास डीसीएम ने सामने से आ रहे ट्रैक्टर में धक्का मार दिया। इससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के बघौड़ा गांव निवासी राम सिंह (57) पुत्र स्व. बुद्धराम की बघौड़ा चट्टी में कबाड़ की दुकान थी। वह बुधवार को देर शाम दुकान बंद करके घर आ रहे थे। रास्ते में बघौड़ा चट्टी के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने धक्का मार दिया। हादसे में राम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार मौका पाकर फरार हो गया। आनन-फानन में परिजन उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। राम सिंह से दो पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव के पास बुधवार को देर रत मिर्जापुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीसीएम व ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंगराही गांव निवासी ट्रैक्टर मालिक रवि शंकर उपाध्याय (35) पुत्र कैलाश नाथ उपाध्याय की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया था। दोनों वाहनों के टक्कर के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग लगभग 30 मिनट जाम रहा। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर आवागमन चालू कराया। मृतक से तीन पुत्रियां है। रवि तीन भाइयों में सबसे बड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed