फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Town Residents Should Participate Enthusiastically in the Census: Town MLA

जनगणना में बढ़-चढ़कर भाग लें नगर के लोग : नगर विधायक

Sun, 10 May 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Town Residents Should Participate Enthusiastically in the Census: Town MLA
खुद स्व-गणना फार्म भरकर दिखाते भाजपा नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा।-संवाद।
विंध्याचल। कैंप कार्यालय पर शनिवार को नगर के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) फॉर्म भरकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी जनगणना की महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि सही और व्यापक जनगणना देश के विकास, संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और सशक्त योजना निर्माण की आधारशिला होती है। उन्होंने नगरवासियों से स्व-गणना फॉर्म भरकर शासन की योजनाओं को प्रभावी बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया। इस अवसर पर तहसीलदार सदर डॉ. विशाल शर्मा, लेखपाल श्याम जी यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed