{"_id":"610edc758ebc3e7b2b2221a3","slug":"tourism-mirzapur-news-vns6048570172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन त्रिकोण से बढ़ेगा पर्यटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन त्रिकोण से बढ़ेगा पर्यटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। विंध्य, काशी व प्रयाग का पर्यटन त्रिकोण बनाने की मंशा के साथ शनिवार को टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन(टीडब्ल्यूए) के नेतृत्व में पर्यटन कारोबार से जुड़ा एक प्रतिनिधिमंडल मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र से मिला। उन्होंने मिर्जापुर, सोनभद्र में ईको, रूरल, धार्मिक पर्यटन से जुड़ी असीम संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही विंध्य कारिडोर सहित जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने विंध्य कारिडोर के अब तक के रिकार्ड समय में हुए काम व भविष्य की योजनाओं की जानकारी सदस्यों से साझा की।
वाराणसी व आस पास जनपद के पर्यटक स्थल को काशी के पर्यटन सर्किट से जोड़ने की योजना के तृतीय चरण में टीडब्ल्यूए के सदस्यों ने सर्वप्रथम मिर्जापुर स्थित चुनार व मिर्जापुर का दौरा किया। तत्पश्चात मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल की अध्यक्षता में मिर्जापुर, सोनभद्र के पर्यटन विकास व उन्हें काशी व प्रयागराज के पर्यटन सर्किट से जोड़ने पर विस्तार से चर्चा हुई। मंडलायुक्त ने पर्यटन क्षेत्र के प्राकृतिक, पुरातात्विक व आध्यात्मिक पक्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विंध्य क्षेत्र में पर्यटन विकास के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में भी बताया। कमिश्नर ने प्रतिनिधिमंडल से तीन स्तर पर सुझाव आमंत्रित किए। एक, जिनपर त्वरित कार्यकर सैलानियों को सुविधा प्रदान किया जा सके। दूसरा, जिनपर योजनाबद्ध तरीके से शासन, प्रशासन आधारभूत ढांचा उपलब्ध करा सके और तीसरा, जिन पर्यटन स्थलों को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जा सके। मंडलायुक्त ने पर्यटन उद्योग से जुड़े सदस्यों का आह्वान किया कि मिर्जापुर जिले में पर्यटकों के रात्रि विश्राम का प्रयास करें। उन्होंने सभी को भरोसा दिलाया कि रात्रि विश्राम के लिए संसाधनों की जरूरत व वातावरण मुहैया कराने का काम जिला प्रशासन करेगा। मंडलायुक्त ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में पर्यटन विकास के तीन महत्वपूर्ण बिंदु है क्राफ़्ट , कल्चर व क्विजीन (व्यंजन), इसको बेहतर करना होगा। सदस्यों ने भी कई सुझाव दिए। नवीन सिंह पर्यटन सूचना अधिकारी मिर्जापुर, नवीन सिंह पर्यटन सूचना अधिकारी मिर्जापुर, टीडब्ल्यूए अध्यक्ष राहुल मेहता, उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, गौतम पांडेय, मुकुल दुबे, अजय सिंह, देवेश अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, अभिषेक संकरित, पीएन सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, उत्कर्ष बक्शी, अनूप प्रसाद सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।