फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tourism extends all the dirt

पर्यटन स्थलों पर हर ओर फैली हुई है गंदगी

Sun, 27 Sep 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 27 Sep 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
Tourism extends all the dirt
प्रकृति के खूबसूरत नजारों पर जिले में ग्रहण लगता जा रहा है। ईश्वर की शानदार कृतियों को मानव नष्ट करने पर लगा हुआ है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि जंगल  और पहाड़ की जुबानी है।
विज्ञापन


जिले में वैसे तो विंढम फाल, टांडा फाल, लखनिया दरी और सिद्धनाथ की दरी जैसे प्रसद्धि पर्यटक स्थल आबाद हैं लेकिन इन पर्यटन स्थलों पर सुविधाएं न के बराबर हैं जो हैं भी देखरेख के अभाव में चौपट हो गई हैं।
विज्ञापन

 
आदि शिल्पी ने जिले को खूबसूरत नजारों से संवारा है। जंगल पहाड़ों से आच्छादित जिले में नदियों और प्रपातों की शोभा भी देखते ही बनती है लेकिन यहां आने वाले पयर्टक ही इसे नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 विंढमफाल में शनिवार को इतनी गंदगी देखने को मिली कि वहां खाना बनाने वालों को भी तकलीफ झेलना पड़ा। सुरक्षा और संरक्षा का कोई प्रबंध नहीं होने के कारण नग्न स्नान भी यहां आम दिखा।

कोई भी स्थान ऐसा नहीं था जहां खाने के बाद न नष्ट होने वाले प्लास्टिक के थैले और प्लेट न फेंके गए हों। यहां कभी फाल के इस पार से उस पार जाने के लिए पुल हुआ करता था  जो टूट कर कहां चला गया किसी को पता नहीं।

फाल के बाहर कभी छोटा चिड़ियाघर  हुआ करता था जिसमें पशुओं को रखा गया था  लेकिन पशुओं को रख रखाव के अभाव में कानपुर भेज दिया गया।

सिद्धनाथ की दरी और लखनिया दरी प्रपात पर भी गंदगी का आलम है। सुरक्षा का अभाव भी यहां पर्यटकों को चैन की  सांस नहीं लेने देता है। कई बार इन स्थानों पर आपराधिक घटनाएं भी घटित हो चुकी हैं।


 लखनिया दरी पर बीते वर्ष अपराधियों के दो गुटों में चली गोली में तीन अपराधियों की मौत हो गई थी। बावजूद इसके पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed