फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Toll tax will not be collected from passengers going to Ashtabhuja Devi

Mirzapur News: अष्टभुजा देवी जाने वाले यात्रियों से नहीं वसूल किया जाएगा टोल टैक्स

Mon, 07 Aug 2023 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Toll tax will not be collected from passengers going to Ashtabhuja Devi
मिर्जापुर। विंध्याचल से प्रयागराज मार्ग पर अष्टभुजा गेट के पहले गोपालपुर गांव में लगाए गये टोल बूथ पर अष्टभुजा देवी के दर्शन के लिए जाने वालों से टोल टैक्स नहीं वसूल किया जाएगा। हालांकि इसके साथ एक शर्त भी लगा दी गई है कि दर्शनार्थी को तीन घंटे के अंदर दर्शन-पूजन कर लौटना होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग एवं टोल बूथ मैनेजर के साथ बैठक की। इस दौरान त्रिकोण दर्शन के दौरान अष्टभुजा देवी जाने वाले यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए टोल बूथ पर श्रद्धालुओं ने टोल टैक्स नहीं लेने का निर्ण लिया गया। कहा गया कि विंध्याचल त्रिकोण के दौरान अष्टभुजा मंदिर जाने वाले दर्शनार्थियों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा, लेकिन दर्शनार्थियों को यह लाभ तभी मिल सकेगा, जब वे तीन घंटे के अंदर दर्शन-पूजन कर लौट आएंगे। तीन घंटे आने पर टोल टैक्स देना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि अभी तक त्रिकोण दर्शन के दौरान यात्रियों को अष्टभुजा देवी मंदिर जाने के लिए टोल टैक्स देना होता था। दर्शनार्थी अष्टभुजा देवी दर्शन के लिए जाने पर टोल टैक्स नहीं वसूल करने की मांग कर रह थे। इसके दृष्टिगत अधिकारियों के साथ बैठक कर यह निर्णय लिया गया। अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ल ने बताया कि अष्टभुजा देवी जाने वाले दर्शनार्थियों के लिये तीन घंटे तक टोल फ्री रहेगा, परंतु उन्हें अधिकतम तीन घंटे के अंदर पुनः टोल गेट से वापस आना होगा। तभी छूट का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed