फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Today, even if a firecracker explodes, Pakistan gives the explanation that it is not involved in it: Yogi

आज पटाखा भी फटता है तो पाकिस्तान सफाई देता है कि उसका हाथ नहीं : योगी

Wed, 29 May 2024 04:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Today, even if a firecracker explodes, Pakistan gives the explanation that it is not involved in it: Yogi
मिर्जापुर/जिगना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज पटाखा भी जोर से फट जाता है तो पड़ोसी देश सफाई देता है कि इसमें उसका हाथ नहीं है। उसको मालूम है कि यह नया हिंदुस्तान है। छेड़ेेगा नहीं और अगर कोई छेड़ेगा तो उसको छोड़ेगा भी नहीं, घर में घुस कर मारने की हिम्मत रखता है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बिहसड़ा स्थित महाशक्ति इंटर काॅलेज परिसर में मंगलवार को दोपहर में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि याद करिए जब 2014 से पहले कांग्रेस और सपा की सरकार थी, सुबह अखबार पढ़ते थे तो पहला समाचार किसी महा घोटाले का रहता था। शाम होते-होते किसी आतंकी विस्फोट की सूचना मिलती थी। उन्होंने कहा कि हम लोग सांसद थे तो संसद में चिल्लाते थे और कहते थे कि इन आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करो। वे कहते थे कि आतंकवादी सीमा पार के हैं। आज आप देखते होंगे कि आतंकवादियों के आका पाकिस्तान की क्या हालत है। उन्होंने भाजपा अपना दल एस गठबंधन की प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और राबर्ट्सगंज सीट से प्रत्याशी रिंकी कोल के समर्थन में जनता से वोट मांगा। कहा कि आपका एक वोट अनुप्रिया को देते हैं तो वह एक वोट मोदी जी के पास जाता है। जब मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो दुनिया के अंदर देश का सम्मान बढ़ा देते हैं। देश की सीमाओं को सुरक्षित कर देते हैं। आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्या का समाधान होता है। उन्होंने कहा कि आज जनता की सुरक्षा है तो सम्मान भी है। विकास के काम हो रहे हैं। टू लेन, फोर लेन, सिक्स लेन, वंदे भारत, अमृत भारत, वाटर वे, हर मंडल में विश्वविद्यालय की व्यवस्था है। आईआईटी, आईआईएम, ट्रिपल आईटी स्थापित हो रहे हैं। गरीबों के लिए भी व्यवस्था हो रही है।
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में रामलला का मंदिर क्या सपा और कांग्रेस के लोग बनवा पाते? जब आपके पूर्वज नारे लगाते थे कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे तो वे हंसते थे। जब लोग सड़कों पर उतरते थे तो झूठे मुकदमे दर्ज होते थे। आज हकीकत है कि अयोध्या में रामलला विराजमान हो गए हैं। विराजमान होने के पहले इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नामकरण महर्षि वाल्मीकि के नाम पर पीएम मोदी ने किया। पांच हजार लोगों के लिए रैन बसेरा तथा विश्रामालय निषादराज के नाम पर बनाया गया। राम को जंगल में जूठे बेर सबरी ने खिलाया था। मुफ्त भोजनालय सबरी के नाम पर चल रहे हैं। मोदी जी के नेतृत्व में देश आतंकवाद और माफिया से मुक्त हो गया है। कहा कि सभी माफिया का राम नाम सत्य हो गया है। राम भक्तों पर गोली चलाने वाली सपा माफिया के मरने पर मातम मनाने जाती है। आप माफिया के साथ संवेदनशील पार्टी के साथ खड़े होंगे या राम भक्तों के साथ?
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अथवा सपा के लोग पाकिस्तान का राग क्यों आलाप रहे हैं, यदि इतना मोह है तो भारत का बोझ मत बनो, वहीं चले जाओ और देखो जरा कि पाकिस्तान की सरकार 23 करोड़ आबादी को खिला नहीं पा रही है, जबकि मोदी जी के नेतृत्व में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे। उन्होंने कहा कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की सुविधा मिल रही है। 60 करोड़ लोग पांच लाख की मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा की बीमा का लाभ ले रहे हैं। चार जून को जीतने पर 70 साल से अधिक उम्र के हर व्यक्ति को पांच लाख रुपये की स्वास्थ्य सुविधा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा तथा कांग्रेस गठबंधन देश में झूठ फैलाने का काम कर रहा है। उनका घोषणा पत्र कहता है कि सत्ता में आएंगे तो पिछड़ी जाति, जनजाति का आरक्षण मुस्लिमों में बांटेंगे। बाबा साहब ने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होने देंगे, जबकि सपा तथा कांग्रेस गठबंधन का कहना है कि जब वे सत्ता में आएंगे तो पर्सनल ला कानून लाएंगे। इसका मतलब जानते हैं, इसका मतलब है तालिबानी शासन। योगी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में जनता की आस्था का भी सम्मान हो रहा है। विंध्य काॅरिडोर भी भव्य बन रहा है। इस बार नवरात्र में 35 लाख दर्शनार्थी आए थे। कॉरिडोर का काम पूरा होने दीजिए, यह संख्या एक करोड़ तक पहुंचेगी।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने भी अपना दल एस प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने की अपील की। केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास का पर्याय बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि तीसरी बार वे मिर्जापुर से एनडीए प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने लोगों से पक्ष में मतदान की अपील की। मंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, एमएलसी विनीत सिंह, सांसद कौशांबी विनोद सोनकर, जिलाध्यक्ष रामलोटन बिंद, विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक पं रत्नाकर मिश्र, विधायक अनुराग सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed