फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Today, Assam Governor Lakshman Acharya will reach his ancestral village.

Mirzapur News: आज अपने पैतृक गांव पहुंचेंगे असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य

Wed, 12 Nov 2025 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Today, Assam Governor Lakshman Acharya will reach his ancestral village.
अदलहाट। असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य बुधवार को अपने पैतृक गांव हाजीपुर पहुंचेंगे। जहां विभिन्न कार्यक्रमों में लगभग दो घंटे शामिल होने के बाद सोनभद्र के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्यपाल के आगमन की पूर्व संध्या पर मंगलवार को सुबह से गांव में अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा। उप जिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा, क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव व बीडीओ जमालपुर डॉ. रक्षिता सिंह ने भीम राव आंबेडकर पार्क में चल रही तैयारियों, सुरक्षा व अन्य इंतजामों को परखा। मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। राज्यपाल के बड़े भाई श्रीराम आचार्य ने बताया कि गांव में पहुंचते ही प्राचीन हनुमान मंदिर पर दर्शन के बाद गांव में स्थित पार्क में पहुंचकर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों से संवाद स्थापित करेंगे। इसके बाद मंदिर में हवन-पूजन के बाद गांव के 29 वृद्धों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed