{"_id":"689a409067e6b1aaef021a87","slug":"to-awaken-national-consciousness-every-citizen-should-hoist-the-tricolor-at-his-home-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-138240-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: राष्ट्रीय चेतना जागृत करने के लिए हर नागरिक अपने घर पर फहराए तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: राष्ट्रीय चेतना जागृत करने के लिए हर नागरिक अपने घर पर फहराए तिरंगा
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान के लिए मंडल के तीनों जिलों, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक करके तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक झंडा फहराने का आयोजन नहीं बल्कि लोगो में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और स्वतंत्रता दिवस के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना मुख्य उद्देश्य हैं। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम में प्रत्येक नागरिक तिरंगे के सम्मान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। तिरंगे के साथ घरों को सजाने लाइटिंग आदि कार्यक्रमों से देश में एकता व गर्व का संदेश प्रसारित होगा।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी तिरंगे के साथ सेल्फी स्वयं अपलोड करते हुए अधिक से अधिक नागरिकों को भी सेल्फी अपलोड करने हेतु जागरूक करें। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपायुक्त उद्योग से कहा कि वे भी अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को सेल्फी अपलोड करने व घरों पर तिरंगा लगाए जाने के लिए अपील करें।
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्रों, ऐतिहासिक भवनों/पुलों, बांधो, प्रमुख चौराहों, अमृत सरोवरों को तिरंगा के कलर में लाइटिंग कराई तथा 15 अगस्त के दिन विशेषकर अमृत सरोवरों पर ध्वजारोहरण किया जाए।
महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर निकाली तिरंगा यात्रा
मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस पर अधिक से अधिक घरों पर तिरंगा फहराने का अनुरोध के साथ ही लोगों ने आजादी के दीवानों को याद कर उन्हें नमन किया।
सीखड़, भाजपा सीखड़ मंडल ओर से खैरा चौराहा स्थित महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा इंडियन बैंक होते हुए खैरा बाजार तक भ्रमण किया।
मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल ने कहा कि तिरंगा यात्रा हमारे देश के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना को दर्शाती है और हमें हमारे देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी के एहसास कराती है।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष विजय भारद्वाज, विजय नारायण सिंह, मानसिंह, फूलगेन सिंह, आनंद शर्मा आदि रहे। जिगना में जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया के नेतृत्व में हरगढ पेट्रोल पंप से प्राथमिक विद्यालय तिरंगा यात्रा निकाली गई। हलिया में भाजपा हलिया मंडल की तरफ से सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यात्रा से पहले मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली, मंडल अध्यक्ष दिनेश अग्रहरि ने महापुरुष के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
तिरंगा यात्रा बरी चौराहे से होते हुए भारत माता के जयकारे के साथ हलिया बाजार पहुंची।
कछवां में मझवां ब्लॉक मुख्यालय से बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। शुभारंभ बीडीओ विमल प्रकाश पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आजादी के महानायकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। पटेहरा में स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय से बीडीओ राजीव कुमार शर्मा ने सलामी देकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। बीडीओ ने बताया तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में देशभक्ति की भावना जगाई जाएगी। बीडीओ ने बताया घर-घर तिरंगा झंडा उपलब्ध कराया जाएगा। संवाद