फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three trains will stop at Mirzapur station

Mirzapur News: तीन ट्रेनों का मिर्जापुर स्टेशन पर होगा ठहराव

Wed, 11 Dec 2024 03:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Three trains will stop at Mirzapur station
मिर्जापुर। प्रयागराज महाकुंभ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। इनमें से तीन विशेष ट्रेनों का ठहराव मिर्जापुर स्टेशन पर भी होगा।
विज्ञापन

रेलवे की पीआरओ रागिनी सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 08251/08252 रायगढ़-वाराणसी–रायगढ़ कुंभ मेला विशेष गाड़ी का संचालन होगा। यह ट्रेन 25 जनवरी को रायगढ़ से वाराणसी जाते समय सुबह छह बजकर 23 मिनट पर मिर्जापुर स्टेशन पर रुकेगी। 28 जनवरी को वाराणसी-रायगढ़ ट्रेन दोपहर 12 बजर 18 मिनट पर मिर्जापुर स्टेशन पर रुकेगी। गाड़ी संख्या 08791/08792 दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग कुंभ मेला विशेष गाड़ी चलेगी। ट्रेन दुर्ग से वाराणसी जाते समय आठ फरवरी को सुबह छह बजकर 23 मिनट पर मिर्जापुर स्टेशन पर रुकेगी। 11 फरवरी को वाराणसी से दुर्ग जाते समय समय ट्रेन दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर मिर्जापुर स्टेशन पर रुकेगी। गाड़ी संख्या 08253/08254 बिलासपुर-वाराणसी-बिलासपुर कुंभ मेला विशेष गाड़ी भी रुकेगी। बिलासपुर से वाराणसी जाते समय 22 फरवरी को सुबह छह बजकर 23 मिनट पर मिर्जापुर स्टेशन पर रुकेगी। 11 फरवरी को वाराणसी से बिलासपुर जाते समय समय दोपहर 12 बजर 18 मिनट पर मिर्जापुर स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed