{"_id":"5ced1629bdec220773766ed9","slug":"three-sister-death-in-drowning-in-ganges-jigna-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गंगा में नहाने गई तीन बहनों की डूबकर मौत, बेकार गई बचाने वालों की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में नहाने गई तीन बहनों की डूबकर मौत, बेकार गई बचाने वालों की कोशिश
Tue, 28 May 2019 06:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 28 May 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में गंगा में डूबने से तीन बहनों की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि तीनों बहनें गंगा में नहाने के लिए गई थीं। परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बगैर तीनों के शव को जल में प्रवाहित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी घर पहुंच गई।
विज्ञापन
मामला मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के दुगौली क्षेत्र का है। मंगलवार सुबह क्षेत्र निवासी विमल पांडेय की दो बेटियां अंशिका (14), संध्या (12) और भाई धीरेंद्र पांडेय की पुत्री बबली (9) स्नान करने के लिए गांव के घाट पर गई थीं। स्नान करते समय एक-एक कर तीनों गहरे जल में जाने से डूबने लगीं।
विज्ञापन
तीनों बहनों का शोर सुनकर घाट पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। इस दौरान लोगों ने तीनों को बाहर निकाल लिया और निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर तीनों के शव को गंगा में प्रवाहित कर दिया। तीन बहनों के डूबने की सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई।