फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   three people injured in road accident in mirzapur

मिर्जापुरः वाहनों की टक्कर में तीन घायल, एक सोनभद्र का निवासी

Fri, 03 Jul 2020 08:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
three people injured in road accident in mirzapur
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़-चुनार मार्ग पर इंदिरानगर पुरवा में शुक्रवार शाम मैजिक व पिकअप में टक्कर हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सभी की हालत गंभीर देखते उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

राजगढ़-चुनार मुख्य मार्ग पर इंदिरा नगर के निकट शुक्रवार की शाम मैजिक व पिकअप में आमने-सामने टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि चुनार की तरफ से आ रही पिकअप का टायर ब्लास्ट हो गया। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर चुनार की तरफ जा रही मैजिक में सामने से टकरा गई। टक्कर में पिकअप चालक बलवंत पुत्र राजकुमार निवासी सरंगा सोनभद्र घायल हो गए। मैजिक चालक सत्य नारायण पुत्र राजाराम चंदईयां थाना कछवां व उनके साथी बच्चा लाल पुत्र श्रीराम निवासी डीआव थाना कछवां भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मैजिक सवार क्षेत्र में आइसक्रीम की सप्लाई करते थे। कछवां वापस जाते समय रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना से घायलों को एंबुलेंस की सहायता से राजगढ़ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां तीनों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed