फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three people including two children injured in wild animal attack

Mirzapur News: जंगली जानवर के हमले में दो बच्चों समेत तीन घायल

Sat, 14 Dec 2024 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Three people including two children injured in wild animal attack
मेंहदावल। क्षेत्र के साडे कला में स्थित विद्यालय जाने वाले रास्ते को जोत लेने का मामला प्रकाश में आया था। जिस पर तहसील प्रशासन और विधायक मौके पर पहुंचे तथा विवाद को शांत कराया था। शुक्रवार को पुलिस बल की मौजूदगी में राजस्व टीम ने भूमि की पैमाइश करते हुए सीमांकन किया।
विज्ञापन

विदित हो कि गांव में एक निजी विद्यालय है उक्त विद्यालय पर करीब 50 वर्ष से विद्यालय में अध्ययन करने छात्र-छात्राएं आते-जाते थे। एक सप्ताह पूर्व गांव के ही एक युवक ने ट्रैक्टर से उक्त मार्ग को जोतते हुए अपने खेत में मिला लिया। जिसको लेकर विद्यालय की प्रबंध समिति और ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। शिकायत तहसील प्रशासन तक पहुंची तो मौके पर तहसील प्रशासन तथा विधायक अनिल त्रिपाठी भी पहुंच गए और घटना की जानकारी लेते हुए आक्रोशित ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने तहसीलदार आनंद कुमार ओझा के नेतृत्व में सात सदस्यीय राजस्व टीम का गठन कर उक्त मामले में मौके पर पहुंच कर पैमाइश के साथ ही जमीन के सीमांकन का निर्देश दिया था। शुक्रवार को पुलिस बल के साथ राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश करते हुए सीमांकन का कार्य पूरा किया। तहसीलदार आनंद कुमार ओझा ने बताया कि उक्त विवादित भूमि का सीमांकन राजस्व टीम के साथ किया है। आख्या तैयार की जा रही है जो उच्च अधिकारी को भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed