फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three killed, two injured in road accident

सड़क हादसे में तीन की मौत, दो घायल

Fri, 21 Jan 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Three killed, two injured in road accident
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गौरी शंकर मोड़ के पास बुधवार की रात पिकअप की टक्कर से घायल बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इसके बाद कंतित के पास बाइक और स्कूटी भिड़ंत में रेलकर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए। इसमें एक की मंडलीय अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर किए जाने के बाद मौत हो गई। घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिगना: विंध्याचल थाना क्षेत्र के भाऊ सिंह का पूरा अतरैला गांव निवासी संतलाल बिंद (40) परिवार के जवाहर लाल बिंद (25) के साथ बाइक से अपने पुत्र अमित कुमार की शादी के लिए लड़की देखने देहात कोतवाली के जिउतिया गांव गया था। उसके बड़े भाई रमाकांत बिंद दूसरे साधन से गए थे। कार्यक्रम के बाद देर शाम संतलाल बिंद व जवाहर लाल बाइक व रमाकांत बिंद आटो रिक्सा से घर के लिए निकले। अकोढ़ी गांव के आगे गौरीशंकर मोड़ के पास सामने आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर जवाहरलाल को मृत घोषित कर दिया गया। संत लाल को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया। ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते उसने भी दम तोड़ दिया। पिकअप चालक वाहन छोड़कर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल नीरज पाठक ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी चालन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विंध्याचल: आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के असवनिया निवासी देवेंद्र सरोज व ओम प्रकाश मौर्या विंध्याचल रेलवे स्टेशन के कर्मचारी हैं। दोनों बुधवार की रात घर लौट रहे थे। कंतित के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार रेलकर्मी और बाइक सवार कलीम (38) निवासी इमामबाड़ा लालडिग्गी कोतवाली कटरा घायल हो गए। तीनों को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। मंडलीय अस्पताल में कलीम की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। दोनों घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed