फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three injured including a bike rider in a road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार समेत तीन घायल

Mon, 03 Aug 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three injured including a bike rider in a road accident
अहरौरा। क्षेत्र के अहरौरा चकिया मुख्य मार्ग पर मदापुर गांव के पास स्थित मुसहर बस्ती के सामने सोमवार की दोपहर अहरौरा की ओर से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे युवक को धक्का मार दिया। इससे बाइक सवार दो युवक सहित तीन घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी अहरौरा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। जमालपुर थाना क्षेत्र के कुंडा डीह गांव निवासी 25 वर्षीय दिनेश उर्फ मुकेश रक्षाबंधन के पर्व पर मदापुर गांव में आया था। दोपहर वह सड़क पार कर रहा था कि तभी तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर धक्का मार दिया। इससे दिनेश का पैर फैक्चर हो गया। हादसे में ददरा बबुरी चंदौली निवासी 25 वर्षीय रमेश बिंद, 22 वर्षीय राजेश बिंद भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed