फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three including truck driver died in road accidents

Mirzapur News: सड़क हादसों में ट्रक चालक समेत तीन की मौत

Sun, 23 Jul 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Three including truck driver died in road accidents
जिले के लालगंज और कछवां थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह सड़क हादसों में ट्रक चालक, खलासी समेत तीन लोेगों की मौत हो गई। तीनोें घटनाओं में पुलिस परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

ड्रमंडगंज :
मध्य प्रदेश के रीवां जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के भरिगवां गांव निवासी बल्कर चालक सरदार खान (38) अपने खलासी अमर बहादुर सिंह उर्फ नन्हे (45) के साथ सतना मध्य प्रदेश से बल्कर में ओपीसी सीमेंट लादकर राबर्टसगंज सोनभद्र जा रहा था। शनिवार को सुबह साढ़े सात बजे रीवां-मिर्जापुर हाइवे पर स्थित परसिया गोकुल गांव के पास बल्कर के अगले चक्के का टायर फट गया।
विज्ञापन

जिससे बल्कर बेकाबू होकर आगे खड़े ट्रक से भिड़ गया। दोनों के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में बल्कर के खलासी अमर बहादुर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। चौकी प्रभारी जयशंकर राय ने बताया कि बल्कर के इंजन वाले हिस्से में फंसे खलासी अमर बहादुर सिंह को जेसीबी की मदद से किसी तरह बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक को हल्की चोट आई। जिसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृत खलासी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। थानाध्यक्ष लालगंज ज्ञानु प्रिया ने बताया कि हादसे में खलासी की जान गई है।
लालगंज :
विंध्याचल के गोसाईपुर निवासी कमलेश कुमार यादव (40) पुत्र बब्बे यादव ट्रक लेकर रीवां की ओर जा रहा था। शनिवार की सुबह लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 135 पर स्थित पांडेपुर पेट्रोल पंप के पास गाड़ी रोककर लघुशंका के लिए जा रहा था कि किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक ट्रक चालक पांच भाई में चौथे नंबर पर था। उसके तीन पुत्र हैं।
सीखड़ :
वाराणसी मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के देवापुर गांव निवासी बृजेश कुमार राजभर (45) शुक्रवार की शाम को पिकअप लेकर जा रहा था। कछवां थाना अंतर्गत कछवां-चुनार घाट मार्ग राज्य मार्ग 74 पर खैरा गांव के पास पिकअप का पहिया सड़क किनारे धंस गया। जिसके बाद चालक ने मालिक को सूचना दी। इसके बाद गाड़ी में सो गया।
रात को 12 बजे के करीब वह गाड़ी के अंदर से निकला तो किसी वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में वह काफी दूर तक घसीटता चला गया। ग्रामीणों की सूचना पर चौकी प्रभारी गिरधारी सिंह उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक बृजेश राजभर को दो पुत्र महेश, रमेश और दो पुत्रियां रीता और सुनीता हैं। थानाध्यक्ष कछवां रामस्वरुप वर्मा ने बताया कि वाहन की टक्कर से मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।



परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
कछवां। क्षेत्र के खैरा बाजार में शनिवार बृजेश राजभर की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। मृतक के बड़े पुत्र महेश ने बताया कि पिता गाड़ी चलाने के लिए 20 दिन से घर से निकले थे। वह वाराणसी के लहरतारा के एक व्यक्ति का मालवाहक वाहन चलाते थे। कई महीने से मालिक द्वारा पैसा नहीं दिया जा रहा था। जिससे वह परेशान थे।

पिता की मौत किसी गाड़ी की टक्कर से नहीं हुई है। बल्कि गला रेत कर हत्या की गई है। हत्या को हादसे का नाम दिया जा रहा है। गाड़ी मालिक आए, पर उनके परिवार से नहीं मिले। कछवां थानाध्यक्ष रामस्वरुप वर्मा ने बताया कि हादसे में मौत हुई है। परिजन द्वारा हत्या संबंधी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण की पुष्टि हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed