{"_id":"62361c3f5ddcec5d071ceb3d","slug":"three-including-middle-aged-died-after-being-hit-by-a-train-in-separate-accidents-mirzapur-news-vns643907851","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसो में ट्रेन से कटकर अधेड़ समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग हादसो में ट्रेन से कटकर अधेड़ समेत तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार की सुबह ट्रेन से कटकर अधेड़ समेत तीन की मौत हो गई। देहात कोतवाली क्षेत्र के राजपुर नहर के पास ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की, विंध्याचल के दुधनाथ तिराहा के पास युवक की और चुनार के जमुई रेलवे पुल पर ट्रेन से कटकर एक अधेड़ की मौत हो गई।
देहात कोतवाली क्षेत्र के भरुहना पुलिस चौकी के राजपुर नहर के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शनिवार की सुबह शव पड़े होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक से शव को हटवाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मृतक हल्का गुलाबी रंग का चेकदार शर्ट धारण किया था। दाहिने हाथ पर हरिओम मौर्य लिखा है। पुलिस युवक की शिनाख्त में जुटी है।
विंध्याचल, शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर नई बस्ती निवासी किशन (25) पुत्र रमाशंकर अपने मामा ऋषभ निवासी दुधनाथ चुंगी के साथ हलवाई का काम करता था। पिता रमाशंकर बाल काटने का काम करता है। शुक्रवार की शाम चार बजे किशन अपने मामा के घर गया था। वहां से देर शाम सात बजे घर के लिए निकला। रात को घर न लौटने पर परिजन परेशान थे। शनिवार की सुबह विंध्याचल पुलिस ने ट्रैक पर शव मिलने की सूचना दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। किशन माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके मौत से परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
जमुई, चुनार कोतवाली क्षेत्र सरैया सिकन्दरपुर निवासी शुक्रवार की रात अमरेश पुत्र विश्वनाथ (50) ने ट्रेन से कटकर जान दे दिया। कुछ लोगों ने बताया की घर पर कहासुनी हुआ था। जिसके बाद घर से गुस्सा होकर चले गए थे। जब शाम तक घर पर नहीं आए तो मृतक के परिजनो ने खोजबीन करते करते जमुई रेलवे लाइन पर गए तो देखा की अमरेश यादव का शव पड़ा है। मृतक के परीजनों ने चौकी प्रभारी कजरहट को सुचना दिया। सुचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी कजरहट अनिल विश्वकर्मा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक को दो पुत्र व दो पुत्री थी। सबकी शादी हो चुकी थी। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।