फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   63 mm of rainfall turned roads into ponds; water released from dams caused rivers and streams to overflow, submerging bridges and underpasses.

Mirzapur News: 63 मिमी बारिश से सड़कें बनीं तालाब, बांधों से पानी छोड़ने से उफनाए नदी-नाले<bha>;</bha> पुल और अंडरपास डूबे

Wed, 02 Sep 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
63 mm of rainfall turned roads into ponds; water released from dams caused rivers and streams to overflow, submerging bridges and underpasses.
भारी बारिश में ड्रमंडगंज देवघाट मार्ग पर डूबा टेसुआ नाले का रपटा।- संवाद।
अहरौरा, अदवा, सिरसी और मेजा बांध से पानी छोड़े जाने से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा
विज्ञापन


मिर्जापुर। 63 मिलीमीटर बारिश, चार बांधों से छोड़े गए पानी और उफनाई नदियों ने मंगलवार को जिले के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बीती रात से शुरू हुई तेज बारिश पूरे दिन रुक-रुककर होती रही। अहरौरा, अदवा, सिरसी और मेजा बांध से पानी छोड़े जाने के बाद नदी-नाले उफना गए। कहीं पुलों के ऊपर पानी बहने से रास्ते बंद हुए तो कहीं अंडरपास में जलभराव ने वाहनों की रफ्तार रोक दी। शहर से लेकर गांव तक सड़कें तरणताल बनी रहीं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बताया कि जिले में मंगलवार को 63 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सदर तहसील में सबसे अधिक 40, मड़िहान में 16, चुनार में पांच और लालगंज में दो मिमी बारिश हुई। तेज बारिश के बाद कलेक्ट्रेट परिसर, जिला अस्पताल के सामने, रोडवेज, विकास भवन, आवास विकास कॉलोनी और दक्षिणी रेलवे स्टेशन गेट के सामने पानी भर गया। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग समेत कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव से वाहन चालकों को जूझना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों की हालत भी खराब रही। मिर्जापुर-भटौली, रमईपट्टी-कनौराघाट और भरुहना में मिर्जापुर-वाराणसी मार्ग पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ। विंध्याचल, पटेगरा नाला, रेलवे पुल और रेहड़ा चुंगी रेलवे पुल के नीचे जलभराव से राहगीरों को शिवपुरी ओवरब्रिज से होकर गुजरना पड़ा। चेतगंज: क्षेत्र के अनिरुद्धपुर पूरब पट्टी में जल निकासी की व्यवस्था न होने से प्राण गौड़ के घर में पानी घुस गया।
विज्ञापन


दो-तीन दिन और भारी पड़ सकते हैं

31 अगस्त तक जिले में सामान्य वर्षा 683.2 मिमी के मुकाबले इस वर्ष 705.6 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य से 103.3 प्रतिशत है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 637.1 मिमी बारिश हुई थी। ग्रामीण मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिवमंगल सिंह ने अगले दो से तीन दिनों तक मध्यम से भारी बारिश की आशंका जताई है। ऐसे में पहले से उफनाई नदियों, बांधों से छोड़े जा रहे पानी और जलभराव के बीच जिले की परेशानी और बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000000000000000000000000000000

अंडर पास में भरा पानी, बस खराब, लगी लंबी कतारें

मिर्जापुर। नटवा में अंडर पास में भरे पानी के बीच रोडवेज की बस खराब होने से मिर्जापुर-औराई मार्ग पर लंबा जाम लगा रहा।

विंध्याचल में पटेंगरा नाला में पानी भरने से आम राहगीरों के लिए रास्ता बंद कर दिया गया। इसी तरह कंतित के पास मार्ग पर सीवर के ओवरफ्लो होने से सड़क पर पानी फैल गया। इससे श्रद्धालुओं सहित राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

000000000000000000000000000000

भारी बारिश से उफनाया टेसुआ नाला, रपटे के ऊपर बहा पानी

ड्रमंडगंज। सुबह से हो रही लगातार बारिश से ड्रमंडगंज-देवघाट रोड पर संतोषी माता मंदिर के पास स्थित टेसुआ नाला उफना गया। नाले पर बने रपटे के ऊपर तेज बहाव के साथ पानी बहने लगा। इसके बावजूद कई राहगीर खतरे को नजरअंदाज कर रपटा पार करते रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के दौरान 20 मिनट तक रपटे के ऊपर पानी बहता है और बारिश थमने के बाद पानी उतरने पर आवागमन सामान्य हो जाता है।

000000000000000000000000000000000

अदवा बांध के छह गेट खुले, 14,500 क्यूसेक पानी छोड़ा

हलिया। लगातार बारिश और बाणसागर से पानी आने से मंगलवार को अदवा बांध का जलस्तर बढ़ गया। बांध के छह गेट खोलकर अदवा नदी में 14,500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। नदी के पुल पर पानी बहने से आवागमन बाधित हो गया है। लोगों को भटवारी पुल से होकर करीब तीन किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। सपहरा, केहजुआ और सुसुवाड़ नदियां भी उफान पर हैं। कई स्थानों पर पुलों के ऊपर पानी बहने से हलिया-ददरी, हलिया-मवई समेत कई संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं। एसडीओ अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि बांध में पानी बढ़ने से छह गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। एसडीएम लालगंज अजीत कुमार ने बाढ़ और क्षतिग्रस्त पुलों को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर पुलिस तैनाती के निर्देश दिए हैं।

00000000000000000000000000000000000000

पर्यटक स्थलों पर लगी रोक

मिर्जापुर। अपर खजुरी, सिरसी, अहरौरा, बांध से पानी छोड़े जाने से पर्यटन केंद्रों से जुड़ी नदियां उफना गई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर वन विभाग ने सभी पर्यटक स्थलों पर मंगलवार से अग्रिम आदेश तक सभी पर्यटन केंद्रों पर पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी है। प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार ने बताया पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए यह रोक लगाई गई । उन्होंने आम जनता से भी आग्रह किया है कि वे ऐसी दशा में किसी भी पर्यटक स्थलों की तरफ न जाएं। मंगलवार को विंढमफॉल, सिरसी, लखनिया दरी पहुंचे सैलानी मायूस रहे।

000000000000000000000000000000000000000

बाढ़ में डूबी फसलें, किसानों ने अधिकारियों से मांगा मुआवजा

बाढ़ की मार झेल रहे सीखड़ ब्लॉक के किसानों की डूबी फसलों का मंगलवार को कृषि अधिकारियों ने जायजा लिया। संयुक्त कृषि निदेशक दीपक चौधरी और उप कृषि निदेशक विकेश कुमार सिंह पटेल ने मेड़िया समेत अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर खेतों में पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।

निरीक्षण के दौरान किसानों ने अधिकारियों के सामने पीड़ा रखी। बताया कि बाढ़ के पानी से फसलें डूब गई हैं और भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने फसल क्षति का सर्वे कराकर जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया। किसानों से नुकसान के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

फसल बीमा की अंतिम तिथि बढ़कर 10 सितंबर हुई

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 सितंबर कर दी गई है। उप कृषि निदेशक विकेश कुमार सिंह पटेल ने बताया कि धान, मक्का, बाजरा, ज्वार, मूंगफली, तिल, अरहर और हरी मिर्च अधिसूचित फसलें हैं। खरीफ फसलों के लिए दो प्रतिशत और औद्यानिक फसलों के लिए पांच प्रतिशत प्रीमियम निर्धारित है। प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान होने पर बीमित किसानों को 72 घंटे के भीतर सूचना देनी होगी। योजना की जानकारी और नुकसान की सूचना के लिए किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर संपर्क कर सकते हैं।


00000000000000000000000000000000000

मंगलवार की भोर गंगा का जलस्तर स्थिर रहा

बीती रात से शुरू हुई तेज बारिश के बीच मंगलवार को गंगा में शुरू हुए घटाव को लेकर तटवर्ती गांव सहित प्रशासन के लोगों ने राहत की सांस ली। मंगलवार की भोर गंगा का जलस्तर स्थिर रहा। सुबह 7 बजे से पानी घटने शुरू हुआ क्रम शाम छह बजे तक जारी रहा। दस घंटे में 00.07 मीटर कम हुआ गंगा का जलस्तर कम हो गया। फतहां स्थित सिंचाई विभाग बाढ़ कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को गंगा का जलस्तर सुबह आठ बजे तक 75.620 मीटर रहा। शाम छह बजे तक 10 घंटे में जलस्तर 75.550 मीटर पहुंच गया। एक सेंटीमीटर प्रति घंटे से पानी कम हो रहा है। गंगा में चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर और खतरे का निशान 77.726 मीटर है। उधर गंगा के जलस्तर में कमी आने से छानबे, कोन, मझवां, पहाड़ी, सिटी, नारायणपुर व मझवां ब्लॉक के तटवर्ती गांवों में बसे ग्रामीणों सहित शासन प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

भारी बारिश में ड्रमंडगंज देवघाट मार्ग पर डूबा टेसुआ नाले का रपटा।- संवाद।

भारी बारिश में ड्रमंडगंज देवघाट मार्ग पर डूबा टेसुआ नाले का रपटा।- संवाद।

भारी बारिश में ड्रमंडगंज देवघाट मार्ग पर डूबा टेसुआ नाले का रपटा।- संवाद।

भारी बारिश में ड्रमंडगंज देवघाट मार्ग पर डूबा टेसुआ नाले का रपटा।- संवाद।

भारी बारिश में ड्रमंडगंज देवघाट मार्ग पर डूबा टेसुआ नाले का रपटा।- संवाद।

भारी बारिश में ड्रमंडगंज देवघाट मार्ग पर डूबा टेसुआ नाले का रपटा।- संवाद।

भारी बारिश में ड्रमंडगंज देवघाट मार्ग पर डूबा टेसुआ नाले का रपटा।- संवाद।

भारी बारिश में ड्रमंडगंज देवघाट मार्ग पर डूबा टेसुआ नाले का रपटा।- संवाद।

भारी बारिश में ड्रमंडगंज देवघाट मार्ग पर डूबा टेसुआ नाले का रपटा।- संवाद।

भारी बारिश में ड्रमंडगंज देवघाट मार्ग पर डूबा टेसुआ नाले का रपटा।- संवाद।

भारी बारिश में ड्रमंडगंज देवघाट मार्ग पर डूबा टेसुआ नाले का रपटा।- संवाद।

भारी बारिश में ड्रमंडगंज देवघाट मार्ग पर डूबा टेसुआ नाले का रपटा।- संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed