{"_id":"684dca029f4426b256083589","slug":"three-girl-students-of-the-district-got-success-in-neet-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-135184-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: जिले की तीन छात्राओं को नीट में सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: जिले की तीन छात्राओं को नीट में सफलता
विज्ञापन
अदलहाट। जिले की तीन छात्राओं ने नीट यूजी में सफलता हासिल की है। शनिवार को परिणाम जारी होने के बाद इससे उनके परिवार और विद्यालयों में खुशी का माहौल हो गया।
नगर की खुशी यादव, अनुष्का जायसवाल और वेदश्री ने नीट यूजी में सफलता प्राप्त की है। खुशी का 99.56 और अनुष्का जायसवाल का 99.25 पर्सेंटाइल प्राप्त हुआ। दोनों ने लायंस स्कूल से पढ़ाई की है। खुशी ने पिछले वर्ष 12वीं की परीक्षा में अपने विद्यालय में टॉप किया था। प्रधानाचार्य डॉ. नीरज पांडेय, खुशी की मां पद्मावती यादव, पिता शशिकांत यादव और अनुष्का की मां मोनिता जायसवाल और पिता सतीश जायसवाल ने खुशी जताई है।
इसी तरह कौड़ियां कला स्थित विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल की छात्रा रही वेदश्री ने 98.99534 पर्सेंटाइल के साथ सामान्य वर्ग में ऑल इंडिया-8936 रैंक हासिल है। जमालपुर ब्लॉक के घसरौड़ी गांव की वेदश्री के पिता चंद्र प्रकाश त्रिपाठी उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर हैं। उसका सपना काॅर्डियोलॉजिस्ट बनकर लोगों की सेवा करना है।