फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three drowned while going to bathe in the Ganges in mirzapur

मिर्जापुर : गंगा स्नान करने गए तीन किशोर डूबे, काफी खोजबीन के बाद निकाले गए शव

Tue, 12 Apr 2022 12:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 12 Apr 2022 12:51 PM IST
विज्ञापन
Three drowned while going to bathe in the Ganges in mirzapur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

मिर्जापुर में कछवां थाना क्षेत्र के पसियाही गांव के तीन किशोर सोमवार की शाम गंगा स्नान करने गए थे। इसके बाद उनका पता नहीं चला। उनके कपड़े और चप्पल गंगा किनारे मिले। मंगलवार की सुबह एनडीआरएफ व पीएसी की टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की तो तीनों के शव निकाले गए। 

विज्ञापन


कछवां थाना क्षेत्र के पसियाही गांव निवासी तीन किशोर राहुल साहनी (12) पुत्र कृष्ण चंद्र साहनी, सूरज उर्फ शिवपूजन (12) पुत्र हरिहर, योगेश यादव (14) पुत्र महेंद्र यादव सोमवार की शाम को गंगा स्नान करने के लिए धन्नूपुर गांव गए थे। देर शाम को तीनों घर नहीं आए तो परिजन खोजबीन करने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान धन्नूपुर गांव में गंगा किनारे तीनों के चप्पल, कपड़ा व साइकिल बरामद हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से खोजबीन में जुटी रही। मंगलवार सुबह एनडीआरएफ व पीएसी की टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू तो दो शव बरामद किए गए। कुछ देर बाद तीसरे किशोर का शव भी चुनार पीपा पुल के पास से मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed