फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three died including a couple going to Prayagraj for immersion of ashes

Mirzapur News: अस्थि विसर्जन के लिए प्रयागराज जा रहे दंपती समेत तीन की मौत

Thu, 22 Feb 2024 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Three died including a couple going to Prayagraj for immersion of ashes
मिर्जापुर/जिगना। मां के निधन के बाद अस्थि कलश लेकर पुत्र अपने परिवार के सदस्यों के साथ बोलेरो में सवार होकर प्रयागराज स्थित संगम में प्रवाहित करने जा रहा था, इस बीच रास्ते में बोलेरो सवार हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि बोलेरो चालक श्याम कुमार की वाराणसी ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हुई।
विज्ञापन


विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास बुधवार को सुबह करीब सात बजे बोलेरो सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में बोलेरो सवार दंपती की मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस घायलों को सरोई पीएचसी ले गई। वहां से सभी को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में दंपती की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। चार अन्य को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, सीएमओ, एएसपी सिटी, सीओ सिटी आदि पहुंचे और घायलों का उपचार कराया। छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर जिले के आमापारा गांव निवासी समेर लाल की मां बुटो बाई का 15 दिन पहले बीमारी से निधन हो गया था।
विज्ञापन

समेर लाल ने मां की अस्थि कलश को प्रयागराज संगम में प्रवाहित करने की योजना बनाई। समेर लाल परिवार के सदस्यों और परिचितों के साथ अस्थि कलश को प्रयागराज संगम में प्रवाहित करने के लिए मंगलवार को रात करीब 10 बजे बोलेरो में सवार होकर निकले। बोलेेरो में समेर लाल की पत्नी, भाई और परिवार के बाकी सदस्य सवार थे। वे बुधवार को सुबह विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास पहुंचे थे, उसी बीच चालक को झपकी आ गई। इससे बोलेरो अनियंत्रित हो गई और चालक बोलेरो को लेकर दाहिनी तरफ चला गया। दाहिनी तरफ सड़क किनारे पोल से बचाने के चक्कर में बांई जा रहे थे, उसी दौरान बोलेरो कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना पर विंध्याचल पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए पीएचसी सरोई ले जाया गया। वहां से घायलों को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। जहां डाॅक्टर ने समेर लाल (55) निवासी आमापारा थाना बैकुंठपुर छत्तीसगढ़ और उनकी पत्नी खुलासो देवी (50) को मृत घोषित कर दिया। हादसे में समेरलाल के भाई शोभनाथ (42), कौशल्या (45), मन कुमारी (40), सुनीता (32), तिलशाह (45), श्रवण कुमार (44), करन शाह (45) और चालक श्याम कुमार कनौजिया (50) घायल हो गए। उधर, सूचना पर मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. आरबी कमल, सीएमओ डाॅ. सीएल वर्मा, ट्रामा सेंटर के नोडल डाॅ. राजकुमार ने अस्पताल पहुंचकर सभी घायलों का उपचार कराया। गंभीर रूप से घायल शोभनाथ, करन शाह, श्याम कुमार, तिलशाह को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। इनमें से श्याम कुमार की वाराणसी ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल में एएसपी सिटी नितेश सिंह, सीओ सिटी मनोज गुप्ता ने पहुंच कर घायलों से बात कर उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन रवाना हो गये हैं। हादसे में घायल मन कुमारी ने बताया कि सास बुटो देवी का 15 दिन पहले निधन हो गया था। उनकी अस्थि कलश को संगम में प्रवाहित करने जा रहे थे। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि प्रयागराज जा रही बोलेरो की कंटेनर से टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed