फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three dead including former NPA president, 53 found positive

पूर्व नपा अध्यक्ष समेत तीन की मौत, 53 मिले पाजिटिव

Sat, 01 Aug 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Three dead including former NPA president, 53 found positive
मिर्जापुर। जिले में शुक्रवार को 34वें दिन कोरोना पाजिटिव की संख्या ने अर्द्धशतक लगा दिया। कोरोना के चलते तीन लोगों की मौत भी हो गई। इसमें दो लोगों की मौत बीएचयू और एक की जिले के एल-टू अस्पताल में हुई है। इसके बाद मरने वालो की संख्या 15 हो गई है। 53 पाजिटिव मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 882 हो गई है। शनिवार को सात लोगों के स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। इसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 338 हो गई है। एक्टिव केस 480 है। 314 लोग होम आईसोलेशन में है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों में ताबड़तोड़ वृद्धि होने के चलते कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार की ओर बढ़ रहा है।
सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि शनिवार को 1724 की रिपोर्ट मिली है। इसमें 53 पाजिटिव पाए गए है। इसमें चार की रिपोर्ट अन्य जिले से आई है। पाजिटिव मिलने वालों में बथुआ निवासी एक पुरुष, चुनार के नियामतखुद गांव निवासी एक पुरुष, जिला कारागार से पांच बंदी पाजिटिव आए है। इसके अलावा सिनहर कला से एक पुरुष, पतेर से एक पुरुष, दुर्गा देवी से दो पुरुष, एक महिला, अदलपुरा से एक पुरुष, पटेहरा से एक पुरुष, गणेशगंज से एक पुरुष,वीआईपी कालोनी रमईपट्टी से एक पुरुष, मालवीय गली से एक पुरुष, मवैया कला लालगंज से एक पुरुष, शिवपुरी कालोनी स्टेशन रोड से दो पुरुष व एक महिला, वास्तु विहार कालोनी से आठ पुरुष, पटेहरा से दो पुरुष, सिंगरौली से एक पुरुष, महामलपुर कछवां से दो पुरुष, बजहा कछवां से तीन पुरुष व तीन महिला, उमरिया पड़री से एक पुरुष, छटहां से एक पुरुष, रामनगर वाराणसी से एक पुरुष, राजगढ़ से कए पुरुष, लालदरवाजा चुनार से दो पुरुष, मोची टोला चुनार से एक पुरुष व एक महिला, गंगेश्वर नाथ से एक पुरुष व एक महिला, महंथ शिवाला से एक महिला, पुरानी अंजही से एक महिला, बसनही बाजार से एक पुरुष है। जिन तीन लोगों की मौत हुई है। उसमें एक वृद्धा तो बीएचयू में भर्ती थी उसकी परसो मौत हुई थी। शनिवार को पोर्टल पर चढ़ा है। लालगंज कें महुआरी निवासी एक महिला की मौत शुक्रवार की रात ट्रामा सेंटर के एल-टू अस्पताल में हुई है। वह शुक्रवार की शाम को ही भर्ती हुई थी। घंटेभर बाद उसकी मौत हो गई। तीसरी मौत पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अरुण कुमार दुबे की शनिवार की सुबह बीएचयू में हुई है। दो दिन पूर्व उनको बीएचयू रेफर किया गया था। वहां उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed