फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three candidates nominated including Congress

Mirzapur News: कांग्रेस सहित तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Wed, 19 Apr 2023 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Three candidates nominated including Congress
मिर्जापुर। छानबे विधानसभा के लिए हो रहे उप चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में बने नामांकन कक्ष में मंगलवार को कांग्रेस सहित तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसके पूर्व शनिवार को सपा प्रत्याशी ने नामांकन किया था। इसके साथ ही उपचुनाव में अब तक चार लोग नामांकन कर चुके हैं। नामांकन कक्ष में दोपहर तक सन्नाटा रहा। कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अजय कुमार ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता हलिया व विधानसभा क्षेत्र के अन्य पिछड़े क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाना है। ग्रामीणों के बच्चे भी लैपटाप पर काम करें और विकास की दौड़ में शामिल हों। उन्होंने बताया कि वे विधानसभा के लिए पहला चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के अलावा निर्दल सर्वेश कुमार व भीमराव ने भी नामांकन दाखिल किया। अजय कुमार हलिया के देवरी पूरब बरबसा गहरवार के निवासी हैं, जबकि सर्वेश कुमार गोड़सर पांडेय कलना दुबे के निवासी हैं। भीमराव छानबे के गौरा परमानपुर के निवासी हैं।
विज्ञापन

उधर, छानबे विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में भागीदारी के लिए मंगलवार को दो अन्य दावेदारों ने भी नामांकन पत्र लिया। इनमें निर्दल छोटई व निर्दल कल्लू शामिल हैं। अब तक 15 संभावित उम्मीदवारोंं ने नामांकन पत्र लिया है। नामांकन के पहले दिन बीते बृहस्पतिवार को सात लोगों ने नामांकन पत्र लिया था। शनिवार को चार तथा सोमवार को दो लोगों ने नामांकन पत्र लिया था। इसी क्रम में मंगलवार को भी दो संभावित उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed