फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three bike riders died in separate accidents

Mirzapur News: अलग-अलग हादसों में बाइक सवार तीन लोगों की मौत

Tue, 17 Oct 2023 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Three bike riders died in separate accidents
मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार की रात और सोमवार को हुए सड़क हादसों में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। लालगंज थाना क्षेत्र के नैड़ी कठारी गांव स्थित फ्लाईओवर के पास सोमवार को सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य हादसे में अहरौरा थाना क्षेत्र के आनंदीपुर गांव के पास रविवार को रात में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। इसके अलावा चुनार थाना क्षेत्र के माया नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बारीपुर बरबसा गहरवार निवासी किसान श्रीकांत दूबे (50) सोमवार को सुबह अपने छोटे पुत्र प्रियेश को बरौधा छोड़ने गए थे। प्रियेश अमेठी में एक बैंक में मैनेजर है। पुत्र को बरौधा छोड़कर वे घर लौट रहे थे। रास्ते में लालगंज थाना क्षेत्र के नैड़ी कठारी गांव के पास फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में श्रीकांत दूबे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद वहां आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। उधर, हादसे की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी जयशंकर राय मौके पर पहुंचे। अस्पताल ले जाने से पहले श्रीकांत दूबे की मौत हो चुकी थी। मौत की सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। श्रीकांत से तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। इनमें एक पुत्र और एक पुत्री की शादी हो गई है। लालगंज थानाध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि श्रीकांत के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। उधर, अहरौरा क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी विकास (30) पुत्र राम नरायन रविवार को रात में बाइक से मिश्र पोखरा गए थे। वे आनंदीपुर गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप वाहन में पेट्रोल भराने के बाद घर लौटने के लिए बढ़े, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। गिरने के बाद ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में मौके पर ही विकास की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विकास से दो पुत्र और एक पुत्री हैं। परिवार का भरण पोषण विकास ही करते थे। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। विकास के भाई शिव कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। चालक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चुनार थाना क्षेत्र के गोबरदहा गांव निवासी मुकेश यादव (30) पुत्र विष्णु यादव सोमवार को दोपहर में बाइक से जौगढ़ बाजार किसी काम से जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि माया नगर रेलवे क्रासिंग के पास चुनार की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। इससे मुकेश सड़क पर गिर गए। इस हादसे में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची सक्तेशगढ़ पुलिस ने घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से चुनार स्थित चेचड़ी मोड़ अस्पताल भेजवाया। इस बीच रास्ते में मुकेश यादव की मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सक्तेशगढ़ चौकी प्रभारी इंद्र भूषण मिश्रा ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। चुनार थाना प्रभारी संजीव कुमार बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed