{"_id":"677ad9c58439ec6baa0b2556","slug":"three-accused-arrested-in-the-murder-case-of-sp-worker-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-127837-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सपा कार्यकर्ता की हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सपा कार्यकर्ता की हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली पुलिस ने सपा कार्यकर्ता की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के मामले में रविवार को रोडवेज के पास से तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस ने तीन आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि एक जनवरी की रात कटरा कोतवाली क्षेत्र के हरना की गली में सपा कार्यकर्ता प्रियांशु ओझा (22) पर घर लौटते समय निलेश कुमार कसेरा ने अपने साथियों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने पहले तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद प्रियांशु के परिजनों द्वारा विरोध किए जाने पर हत्या की धारा बढ़ाई गई। इस मामले में पुलिस ने तीन जनवरी को मुख्य आरोपी निलेश कुमार कसेरा निवासी हरना की गली को कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस तो घटना के अगले दिन ही तीन आरोपियों को हिरासत में लेने की बात कह रही थी, परंतु मुख्य आरोपी को जेल भेजने में दो दिन लग गए। इसके बाद पुलिस को इस मामले में नामजद दो अन्य आरोपियों समेत तीन लोगों को पकड़ने में चार दिन लग गए। रविवार को पुलिस ने दो नामजद आरोपियों गुलशन कुमार कसेरा निवासी पहेटी के चौराहा और अनुराग उर्फ सोनू कसेरा निवासी तुलसी चौक और विवेचना के दौरान चौथे आरोपी निलेश सिंह उर्फ गोलू कसेरा निवासी नउवा टोला को रोडवेज के पास से गिरफ्तार किया। कटरा कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। चौथे आरोपी निलेश उर्फ गोलू की भी हत्या में भूमिका थी। इसलिए उस पर भी मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। डीबीआर भी बरामद हुई है। अभी डीबीआर चालू नहीं हुआ है। डीबीआर चालू कर उससे साक्ष्य इकट्ठा किया जाएगा।