फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Third accused involved in murder case arrested

हत्याकांड में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Apr 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Third accused involved in murder case arrested
चील्ह। थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव में रविवार को होलिका दहन की देर रात को गला रेत कर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को तीसरे आरोपी को भी गंगा किनारे खेत से गिरफ्तार किया। शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी समेत दो को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

क्षेत्र के मझिगवां निवासी रविंद्र चौधरी (30) मजदूरी करता था। रविवार की रात को वह खाना खाकर अपने कमरे में सो रहा था। देर रात गला रेत कर उसकी हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस छानबीन करने पहुंची। छानबीन के बाद रविंद्र के छोटे भाई धर्मेंद्र चौधरी की तहरीर पर पुलिस ने सुरेश माझी, रामजेश मांझी, जगलाल और विजयी माझी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। छानबीन के बाद पुलिस ने मृतक के छोटे भाई की पत्नी संगीता और उसके प्रेमी जगलाल को गिरफ्तार किया। हत्या में जगलाल के भाई विजय के भी शामिल होने पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed