{"_id":"5fdfa1328ebc3e3f527cf6aa","slug":"thieves-entered-the-house-the-landlord-did-aerial-firing-mirzapur-news-vns564416741","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे चोर, मकान मालिक ने किया हवाई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसे चोर, मकान मालिक ने किया हवाई फायरिंग
विज्ञापन
अदलहाट। बरेंव गांव में शनिवार की रात चोरों ने पूर्व प्रधान के मकान में चोरी की। नगदी समेत स्वर्ण आभूषण चुरा ले गए। चोरों की भनक लगने पर गृहस्वामी ने कमरे की खिड़की से हवाई फायरिंग भी की। पुत्र के दरवाजा खोलने पर बाहर निकल कर दोबारा फायरिंग की। तब तक चोर भाग चुके थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो तलाशी में कुछ दूरी पर फेंका हुआ बाक्स मिला।
क्षेत्र के बरेंव गांव निवासी पूर्व प्रधान डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव के मकान में शनिवार की देर रात साढ़े 12 बजे चोर घुस गये। परिजनों ने कमरे का बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। एक कमरे में रखे दो बक्से को निकाल खंगाल रहे थे। इस बीच कमरे में किसी के होने की आहट पाने पर पूर्व प्रधान के पुत्र अनुराग व पुत्री अनुष्का की नींद खुल गई। उन्हें घर में चोरों के आने की भनक लग गई। घर में सो रहे पिता को मोबाइल पर फोन कर घर में चोरों के घुसने की सूचना दी। डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव जब बाहर निकलना चाहे तो दरवाजा बंद मिला। इसपर कमरे से ही लाइसेंसी बंदूक से खिड़की की तरफ हवाई फायरिंग कर दी। लेकिन मौका पाकर चोर कमरे से दो बक्सा निकालकर भाग गए। बाद में पुत्र अनुराग ने आकर दरवाजा की हैंडिल का नट भीतर से खोलकर उन्हें बाहर निकाला। कमरे से बाहर निकलने पर पूर्व प्रधान से दोबारा हवाई फायरिंग की। इसके बाद फोन से पुलिस को चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना का निरीक्षण कर वापस चली गई। रात में ही गृहस्वामी व ग्रामीणों को साथ लेकर सीवान में बक्से की तलाश करने लगे। इसी दौरान गांव के उत्तर तरफ सीवान में दोनों बक्से मिले। एक बक्से में रखा पर्स गायब था। इसमें पांच सौ नकद व एक सोने की नथुनी थी, जिसे चोर उठा ले गए। घटना की तहरीर थाने में दी गई है।