फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   There were 112 objections to the district and panchayat area

जिला और क्षेत्र पंचायत के लिए आईं 112 आपत्तियां

Sat, 12 Sep 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 12 Sep 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
There were 112 objections to the district and panchayat area
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य की सीटों के आरक्षण पर 112  आपत्तियां प्राप्त हुई।
विज्ञापन


आपत्तियों का निस्तारण 14 व 15 सितंबर को होगा। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।

आरक्षण निर्धारण होने के बाद चुनाव में उम्मीदवारों की सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को आरक्षण की आपत्तियों को लेकर गहमा गहमी का माहौल बना रहा। जिले के विभिन्न भागों से अपनी अपनी आपत्तियां लेकर ग्रामीण डीपीआरओ कार्यालय पहुंचे।

सभी ग्रामीण अपने अपने तरीके से आरक्षण को सही गलत बता रहे थे। सीटो के आरक्षण की घोषणा होने के बाद ही जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन


 जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर दूबे ने बताया कि जिला पंचायत के लिए 49 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 63 सहित कुल 112 आत्तियां प्राप्त हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपत्तियों का निस्तारण जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाएगा। 

इनसेट
विकास खंड नरायनपुर  के रजौली गांव के लोगों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर मतदाता सूची में नाम काटने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया।

आरोप लगाया कि बीएलओ की मिलीभगत से कुछ लोगों ने लगभग 82 लोगों का नाम कटवा दिया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कटे हुए नामों को मतदाता सूची में डलवाने की मांग की।


प्रदर्शन के दौरान कहा कि बीएलओ के यहां संसोधित लिस्ट देखा तो पता चला कि संशोधन कि पहले जिन लोगों के नाम सूची में थे उनके भी कट गए हैं। इससे उनको आशंका है कि किसी की मिलीभगत से ऐसा किया जा रहा है।

इस दौरान बृजेश सिंह, नारसिंह, बुद्घू सिंह, रामलता आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed