{"_id":"66cce51cae89cefe75046294","slug":"there-was-joy-in-nands-house-jai-kanhaiya-lal-ki-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-121140-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...
विज्ञापन
मिर्जापुर। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर सोमवार को नगर औरत ग्रामीण अंचलों में स्थित मंदिरों, आश्रमों व घरों में झांकियां सजाई गईं। मध्य रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म होते ही नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के उद्घोष के साथ लोग खुशी से झूम उठे। जगह-जगह पटाखे फोड़कर खुशियां मनाई गईं। भजन-कीर्तन के साथ ही शंख व घंटे की आवाज से क्षेत्र गुंजायमान रहे।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर काफी संख्या में लोगों ने व्रत भी रखा। देर रात विवि विधान से पूजा-अर्चना का दौर शुरू हुआ। मंदिरों और घरों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां सजाई गई थीं। जिसे देख लोग भाव विभोर रहे। बुंदेलखंडी स्थित बांके बिहारी मंदिर के अलावा नगर के अन्य इलाकों तथा ग्रामीण अंचलों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम मनाई गई। मध्य रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिगना क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। जिगना थाने में शैलेश कुमार राय, गैपुरा पुलिस चौकी में आनंद शंकर सिंह, विजयपुर, हनुमान मंदिर चेहरा, हरगढ़, श्रीनिवास धाम, गोड़सर सरपत्ती, भटेवरा, गोगांव, जोपा, बबुरा, नदिनी, बदेवरानाथ, मनिकठी, भिटरिया, गौरा आदि स्थानों पर जन्माष्टमी मनाई गई। हलिया थाना एवं ब्लॉक परिसर के अलावा बाजार में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। हलिया थाना स्थित शिव मंदिर में थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में श्रीकृष्ण की झांकी सजाई गई। ब्लॉक परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में बीडीओ राजीव कुमार शर्मा के अलावा हलिया बाजार स्थित गणेश मंदिर तथा सोनगढ़ा में मां आनंदी कुंवर मंदिर, देवरी बाजार, पिपरा बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। संतनगर थानाध्यक्ष की मौजूदगी में थाना परिसर में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। पटेहरा कला में लल्लू मौर्या के आवास पर जन्माेत्सव का आयोजन किया गया। अदलहाट क्षेत्र के भुइली खास, सुरहा, हाजीपुर शिव मंदिर, गरौड़ी कस्बा स्थित ठाकुर जी मंदिर, इब्राहिमपुर में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। थाना परिसर स्थित मंदिर में भव्य सजावट कर झांकियां सजाई गईं। मध्य रात्रि में भगवान के जन्म के अवसर पर परंपरानुसार थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्र भूषण मौर्य ने शंखनाद के बीच पूजन कराया। इसके बाद भक्ति गीत और कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान सत्येन्द्र यादव, राजेश त्रिपाठी, अभय सिंह आदि मौजूद रहे।