फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   There is a high demand for cylinders and electronic guns.

Mirzapur News: सिलिंडर और इलेक्ट्रॉनिक गन की मांग ज्यादा

Sat, 28 Feb 2026 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
There is a high demand for cylinders and electronic guns.
सिलिंडर सहित अन्य पिचकारियों से सजी दुकान।- संवाद।
मिर्जापुर। होली के नजदीक आते ही रंग-बिरंगी पिचकारियों की दुकानें सजने लगी हैं। व्यापारियों ने बड़ों के लिए गुलाल सिलिंडर और इलेक्ट्रॉनिक गन मंगाई है तो बच्चों को कार्टून पिचकारी के साथ ही हथौड़ा, गदा वाली पिचकारी आकर्षित कर रही है। इनकी मांग भी ज्यादा है। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्र के दुकानदार शहर से थोक में पिचकारियां लेने आ रहे हैं।
विज्ञापन

वासलीगंज, डंकीनगंज, तुलसी चौक, धुंधीकटरा, संगमोहाल आदि बाजार में इस बार विभिन्न प्रकार की पिचकारी उपलब्ध हैं। नए तरह की पिचकारी, फायर सिलिंडर, पटाखे की तरह चलने वाला गुलाल इस बार लोगों को अधिक आकर्षित कर रहा है। बाजार में छोटा सिलिंडर 800, बड़ा सिलिंडर 900 से 1200 रुपये तक में उपलब्ध है। इसी तरह इलेक्ट्रानिक गन का भी काफी क्रेज है। इसकी कीमत 250 रुपये से साढ़े छह सौ रुपये तक है। इसका बटन दबाने के साथ ही रंग निकलेगा। यह भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसी तरह गदा, हथौड़ा, त्रिशूल, तलवार और डमरू पिचकारी बच्चों को खूब पसंद आ रही है। यह सौ रुपये से लेकर 250 रुपये तक उपलब्ध है। इसी तरह खिलौनों वाली पिचकारी भी बिक रही है। वहीं विभिन्न प्रकार के मास्क की बिक्री भी शुरू हो गई है। दुकानों पर कैप्टन पिचकारी, कार्टून पिचकारी, प्रेशर पिचकारी, अमेरिकन पिचकारी, फॉग सिलिंडर, स्मोक फाउंटेन, कलर वाले अनार, खिलौने वाली पिचकारी बच्चों की पसंद बनी हुई है। बाजार में मुखौटों में शेर, चीता, डोरेमॉन, डरावने चेहरे वाले मुखौटे के अलावा सामान्य टोपी और बाल वाली टोपी मौजूद हैं। व्यापारी मुन्ना भइया, जगगदीश जायसवाल व राज कुमार गुप्ता आदि ने बताया कि ग्राहकों की मांग को देखते हुए अलग-अलग तरह के मुखौटे और रंग-गुलाल व पिचकारियां मंगवाई गई हैं। बताया कि गुलाल वाला सिलिंडर लोगों को ज्यादा आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed