फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   There is a craze among the youth for kites with pictures of Modi and Yogi and among the children for kites with cartoons.

Mirzapur News: युवाओ में मोदी-योगी की फोटो और बच्चों में कार्टून वाली पतंग का क्रेज

Wed, 14 Jan 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
There is a craze among the youth for kites with pictures of Modi and Yogi and among the children for kites with cartoons.
मकर संक्रांति का पर्व बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। बच्चों में पतंगबाजी का उत्साह चरम पर है। इस बार मकर संक्रांति पर पीएम मोदी के फोटो वाली पतंगे आसमान हवा में लहराएंगी। युवाओं में मोदी-योगी की फोटो और बच्चाें में कार्टून वाली पतंग पसंद कर रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक गली और मोहल्लों में पतंग की दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर युवा और बच्चों की तरफ से पतंग-मांझा की खरीदारी जोर-शोर से चल रही है।
विज्ञापन

नगर में पक्की सराय, मुकेरी बाजार, संगमोहल, घंटाघर, इमरती रोड के अलावा ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में जगह-जगह पतंगों की दुकानें सजी गई हैं। कागज की पतंगें इस बार भी सबसे ज्यादा बिक रही हैं। हालांकि, इनकी कीमतें पिछले साल से कुछ ज्यादा हैं। बाजार में छोटी साइज की सादा पतंग पांच रुपये की बिक रही है, वहीं बड़ी साइज की पतंग 10 रुपये से 20 रुपये तक मिल रही है। आकर्षक डिजाइन वाली बड़ी पतंगें 25 से 30 रुपये तक की आ रही हैं। मकर संक्रांति पर पतंगबाजी का उत्साह न केवल बच्चों बल्कि युवाओं में भी खासा जोश भर रहा।पतंग के थोक कारोबारी वैश सिद्ददीकी ने बताया कि युवा मोदी-योगी फोटो वाली पतंग को प्रथम वरियता दे रहे तो बच्चे खास तौर पर कार्टून कैरेक्टर्स, सुपरहीरो और चमकीली डिजाइन वाली पतंग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। पिछली साल की अपेक्षा इस साल पतंगों की मांग अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed