फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The youth was shot in the shelter, the search for the accused continues

आशनाई में युवक को मारी गोली, आरोपियों की तलाश जारी

Sat, 05 Nov 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
The youth was shot in the shelter, the search for the accused continues
राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास बृहस्पतिवार को सुबह सड़क किनारे गोली लगने से घायल अवस्था में मिले युवक की हालत में सुधार आया है। होश में आने के बाद युवक से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। छानबीन में आशनाई का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने राजगढ़-चुनार मार्ग पर सेमरी गांव के पास सड़क के किनारे खून से लथपथ गंभीर रूप से घायल युवक दिखने पर सूचना पुलिस को दी। पुलिस घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में ले गई। जहां चिकित्सकों से मंडलीय अस्पताल और वहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। युवक को बाएं कान के पास गोली लगी थी। उसने कागज पर लिखकर अपना नाथ सूरज कुमार (34) पुत्र विजय शंकर निवासी सिकरहटा थाना नगरा जिला बलिया बताया था।
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर में आपरेशन के बाद उसे होश आया। उसकी हालत में सुधार हो रहा है। पुलिस ने घायल युवक से पूछताछ कर घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मामला आशनाई से जुड़ा है। राजगढ़ थाना प्रभारी अरुण दुबे ने बताया कि पीड़ित से पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आशनाई से जुड़ा लग रहा है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed