फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The young man who came to perform Shraddha drowned in the Ganges while taking a bath

Mirzapur News: श्राद्ध करने आया युवक स्नान करते समय गंगा में डूबा

Tue, 30 May 2023 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
The young man who came to perform Shraddha drowned in the Ganges while taking a bath
चील्ह। थाना क्षेत्र के पचेवरा गंगा घाट पर सोमवार को सुबह पिता का श्राद्ध करने आया युवक स्नान करते समय गंगा नदी में डूब गया। घाट पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। एसडीआरएफ बुलाकर गंगा में डूबे युवक की खोजबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के मेघीपुर गांव निवासी आकाश कुमार मिश्रा उर्फ गोलू (23) सोमवार को सुबह चील्ह थाना क्षेत्र के पचेवरा गंगा घाट पर पिता की बरसी पर श्राद्ध कर्म करने गए थे। वे श्राद्ध कर्म के दौरान गंगा में स्नान करते समय गहरे जल में जाने से डूबने लगे। लाेगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे और आकाश गहरे जल में जाने से डूब गए। उधर, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे चील्ह थानाध्यक्ष समर बहादुर सरोज ने गोताखोरों की मदद से युवक की खोजबीन शुरू कराई। बाद में पचेवरा गंगा घाट पर नदी में गहराई अधिक होने के कारण गोताखोरों ने हाथ खड़ा कर दिया। उधर, हादसे के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस एसडीआरएफ को बुलाकर खोजबीन करा रही है। थानाध्यक्ष समर बहादुर ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम बुलाकर गंगा में डूबे युवक की खोजबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed