फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The Work Out Zone Kachwan won the match in the final

Mirzapur News: फाइनल में द वर्क आउट जोन कछवां ने जीता मैच

Mon, 01 Jan 2024 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
The Work Out Zone Kachwan won the match in the final
मिर्जापुर। मिर्जापुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से विंध्यवासिनी पब्लिक स्कूल के मैदान में आयोजित ए डिविजन क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें द वर्क आउट जोन कछवां की टीम 57 रनों से भारतीय स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी को हराकर ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियन बन गई।
विज्ञापन




भारतीय स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी ने टाॅस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए द वर्क आउट जोन कछवां की टीम ने 176 रन बनाया। इसमें मानस ने 54, बंटी साहनी ने 57, भानू ने 19, प्रिंस ने 16 रन बनाया। रंजन ने दो विकेट, अनिकेश व सनी को एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम 20 ओवर में 119 रन ही बना सकी। इसमें रंजन ने 32, सनी ने 25 और छोटू ने 12 रन बनाया। प्रिंस और भानू को तीन-तीन, अभिनव को दो, हिमांशू और अनिकेश को एक-एक विकेट मिला। इस तरह से द वर्क आउट जोन कछवां की टीम मैच जीतकर चैंपियन बन गई। मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सिरीज का पुरस्कार प्रिंस सिंह को मिला। बेस्ट बालर अभिनव सिंह, बेस्ट बैट्समैन आशुतोष मोदनवाल रहे। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया। अंपायर मनोज यादव, राजकुमार यादव, कृष्णा गुप्ता, उत्कर्ष पांडेय, बृजेश यादव रहे। इस दौरान डाॅ. नीरज त्रिपाठी, विवेक दुबे, अभय मौर्या, अखिलेश मिश्र, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed