फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The work of Vindhyachal station will be completed in six months

Mirzapur News: छह महीने में पूरा होगा विंध्याचल स्टेशन का काम

Mon, 01 Sep 2025 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The work of Vindhyachal station will be completed in six months
विंध्याचल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते रेलवे बोर्ड अध्यक्ष।-सोशल मीडिया।
विंध्याचल । भारतीय रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने रविवार को मां विंध्यवासिनी का विधिवत दर्शन-पूजन किया। दर्शन पूजन के पश्चात विंध्याचल रेलवे स्टेशन व सर्कुलेटिंग एरिया में हो रहे निर्माण कार्य को भी देखा।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि यहां लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। शेष कार्य आगामी पांच से छह माह में पूरा कर लिया जाएगा। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिन ट्रेनों का ठहराव नहीं है उसे अस्थाई ठहराव दिया जाएगा।
विज्ञापन

मां का आशीर्वाद लेने आया हूं। हमारी रेल अच्छी चले सुरक्षित चले यही मां विंध्यवासिनी से कामना किया है।
चेयरमैन ने कहा कि उन्होंने विंध्याचल रेलवे स्टेशन को देखा है वे यहां हमेशा आते रहे। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे में महाप्रबंधक भी रह चुके चेयरमैन ने कहा कि विंध्याचल में रेलवे स्टेशन का निर्माण जिस तरीके के प्लानिंग के साथ की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब वह उसी तरीके से उभर कर सामने आ रहा है। बहुत ही अच्छा कार्य हो रहा है। कुछ कार्य बाकी रह गए हैं उसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। रेलवे यात्री सुविधाओं के लिए लगातार देश के सभी स्टेशनों पर सुविधाओं का विस्तार कर रहा है। ताकि असुविधा न हो।
इस दौरान जोनल रेलवे सलाहकार सदस्य राजन पाठक, स्टेशन अधीक्षक इरफान सिद्दीकी सहित रेलवे के सभी आलाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed