फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The water level of the Ganges reached near the warning point

चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा गंगा का जलस्तर

Fri, 26 Aug 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
The water level of the Ganges reached near the warning point
यमुना की सहायक नदियां चंबल, बेतवा में पानी बढ़ने से गंगा में उफान आ गया है। धीरे-धीरे गंगा का पानी चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया है। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा के जल स्तर में वृद्धि जारी थी। गंगा का जलस्तर 76.18 मीटर पर पहुंच गया था। चेतावनी निशान 76.724 मीटर व खतरे का निशान 77.724 मीटर पर है।
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने से गंगा से जुड़ी सहायक नदियों और नाले के सहारे बाढ़ का पानी छानबे, कोन व सीखड़ विकास खंड में तटवर्ती गांवों की ओर रुख कर रहा है। इसके चलते किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित हैं। पिछले साल 12 अगस्त को खतरे के निशान को पार कर गंगा का जलस्तर 78.40 मीटर पर पहुुंच गया था। तेजी से गंगा के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से भी सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सदर तहसील के छानबे, कोन, मझवां, सिटी व पहाड़ी ब्लॉक आते हैं। इसी तरह चुनार तहसील क्षेत्र में सीखड़ समेत अन्य गांव आते हैं। सीखड़, मझवा बॉर्डर पर स्थित धननुपुर गांव गंगा के किनारे बसा हुआ है। बाढ़ का पानी धीरे- धीरे गांव की तरफ बढ़ रहा है। बजहा गांव में बाढ़ का पानी खेतों तक पहुंच गया है। कई किसानों की अरहर, ज्वार, बाजरा, मक्का, उरद, मूंग आदि की फसल पानी में डूब गई है। प्रेमापुर, फुलहा, रामगढ़, सीखड़, गोरैया, लालपुर, भुवालपुर, कठेरवा, मवैया, मिशिरपूरा, मेडिया, बेदौली, बसारतपुर आदि गांवों में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

उधर, विकास खंड छानबे के कई गांवों की ओर बढ़ते बाढ़ के पानी को देखते हुए लोगों ने सावधानी बरतनी शुरू कर दी है। उप जिलाधिकारी सदर भानुप्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के बबुरा, जोपा, अकोढ़ी सहित कई गांवों का दौरा कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। गंगा नदी से जुड़ी कर्णावती नदी में पानी बढ़ने से भटेवरा, विजयपुर मार्ग बंद हो गया है। अब लोगों को गैपुरा होकर विजयपुर आना पड़ रहा है। बाढ़ से अभी नदी के तटवर्ती इलाके में बोई गई फसलों को ही नुकसान पहुंच रहा है। अकोढ़ी, बिरोही, देवरी, महड़ौरा, अरगीसरपत्ती, भटेवरा, कठवइया आदि स्थानों पर कुछ खेतों में पानी भर गया है। इससे फसलों का नुकसान हुआ है। बबुरा सहित अन्य गांवों में पशुपालक मवेशियों को लेकर सुरक्षित स्थान की तलाश में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विकास खंड कोन में गंगा के तटवर्ती गांवों में बाढ़ का पानी पहुंचने से किसानों की फसल डूब गई है। हरसिंहपुर, मल्लेपुर, तिलठी, मिश्रधाप, अनिरुद्धपुर पुरब पट्टी, अनिरुद्ध पुर पश्चिम पट्टी में खेत तक पानी पहुंचने से फसलें जलमग्न हो गई हैं। किसान हौसला प्रसाद दुबे, बंशीधर मिश्रा, रामजी, केशव, घनश्याम मिश्रा, कन्हैयालाल मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, नागेंद्र बहादुर सिंह, रामजी यादव, राजा सोनकर, किताबों सोनकर के खेतों में पानी भर गया है। ज्यादातर किसानों ने नेनुआ, मिर्चा, बैगन, कोहड़ा, कद्दू, लौकी सहित अन्य सब्जियों की खेती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed