फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The temperature dropped by two degrees, the humidity increased the discThe temperature dropped by two degrees, the humidity increased the discomfortomfort

Mirzapur News: दो डिग्री लुढ़का पारा, उमस ने बढ़ाई बेचैनी

Tue, 17 Jun 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The temperature dropped by two degrees, the humidity increased the discThe temperature dropped by two degrees, the humidity increased the discomfortomfort
मिर्जापुर। मौसम का मिजाज बदल रहा है। सोमवार सुबह बादल छाए रहे। इससे तापमान दो डिग्री लुढ़क गया। इसके बाद बढ़ी उमस ने लोगों में बेचैनी बढ़ा दी है। पिछले दिनों हलिया सहित अन्य स्थानों पर हुई बारिश से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आने से गर्मी से भले ही राहत मिली लेकिन उमस से लोग परेशान हैं। सोमवार सुबह हवा चलने से लोगों ने राहत महसूस की। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम ने करवट बदली और कुछ ही घंटों में चटख धूप खिल गई। सुबह और शाम को बादल उमड़-घुमड़ रहे हैं। पर बारिश नहीं हो रही। बारिश के इंतजार में लोगाें की निगाहें आसमान की तरफ टिकी हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। दो दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आई कर्मी से गर्मी से भले ही राहत मिली लेकिन उमस से लोग बेहाल रहे। ऐसे में बिजली की आंख मिचौनी लोगों के परेशानी का कारण रही। बिजली कटते ही ऑफिस, कार्यालय और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में चल रहे एसी और कूलर ठप होते ही लोग पसीने से तरबतर रहे। हवा ठप होने सार्वजनिक स्थानों पर भी लोग बेचैन दिखे। हांथ के बने पंखे तो कहीं गमछे के सहारे लोग हवा लेते नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों में पोखर, तालाब अथवा नदियों में छलांग मारकर बच्चे उमस भरी गर्मी से राहत की कोशिश में लगे रहे। उमस से जीव जंतु भी बेहाल रहे। पेड़ की ओट में बैठककर दिन ढलने के इंतजार में बैठे रहे।
विज्ञापन

वर्जन
आने वाले दिनों में अभी इसी तरह से मौसम बना रहेगा। आसमान में बादल छाए रहने कहीं-कहीं हल्की बूंदाबादी या बारिश हो सकती है। लेकिन बरसात की अभी संभावना नहीं है। हवा की गति सामान्य से अधिक रहेगी।
विज्ञापन

-शिवमंगल सिंह, मौसम वैज्ञानिक ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed