फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   the sun dint relief from cold

धूप भी नहीं दिला पाई ठंड से राहत

Sat, 10 Dec 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 10 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
the sun dint relief from cold
नगर के वासलीगंज में अलाव तापते लोग।
विगत नौ दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। शुक्रवार को दोपहर बाद सूर्यदेव के दर्शन तो हुए, लेकिन उससे राहत मिलने को कौन कहे गलन-ठिठुरन और भी बढ़ र्गई। नगरीय इलाकाें सहित जिले के ग्रामीण इलाकों में लोग जगह-जगह अपने स्तर पर व्यवस्था कर अलाव तापते नजर आए। शीतलहर के बावजूद विभिन्न बैंकों व एटीएम के बाहर बड़ी संख्या में खाताधारक कतार में खड़े रहे। 
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह अन्य दिनाें की अपेक्षा उतना कोहरा नहीं दिखा, लेकिन वातावरण में नमी के कारण गलन-ठिठुरन अपने चरम पर रहा। ठंड का प्रकोप इस कदर दिखाई दिया कि सुबह के नौ बजे के बाद तक प्रमुख बाजाराें की अधिकांश दूकानों के शटर गिरे रहे। तटवर्तीय इलाकाें में घने कोहरे के कारण सड़कों पर चलने वाले वाहन रेंगते नजर आए। दुर्घटना से बचने के लिए वाहन चालक अपने वाहन के हेड लाइट को जला कर चल रहे थे।
विज्ञापन


वहीं दूकान पर गर्म कपड़ाें की बिक्री बढ़ गई है। शुक्रवार को जरूरी कार्यवश घरों से बाहर निकलने वाले लोग अपने शरीर को पूरी तरह ढके हुए थे। ठंड से बचाव के लिए नगर के प्रमुख बाजारों में स्थित दूकानाें पर रजाई भरवाने व कंबल की खरीदारी करने ग्राहकों का तांता लगा रहा। जिला एवं पालिका प्रशासन की तरफ से नगर सहित ग्रामीण अंचलों में कहीं अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं कराई गई है, जिससे लोगों को रात में ठिठुरना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed