फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The streets of Vindhya Dham resonated with The streets of Vindhya Dham resonated with chants

जयकारे से गूंजी विंध्य धाम की गलियां

Tue, 12 Oct 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
The streets of Vindhya Dham resonated with The streets of Vindhya Dham resonated with chants
विंध्याचल। शारदीय नवरात्र मेले के सातवें दिन मां विंध्यवासिनी की जयकारे से विंध्य धाम गूंजता रहा। मां विंध्यवासिनी को गुड़हल, कमल सहित गुलाब पुष्पों से किए गए भव्य शृंगार का दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हुए। उधर अष्टभुजा पहाड़ पर त्रिकोण परिक्रमा करने के लिए नर नारियों एवं बच्चों का रेला लगा रहा। शारदीय नवरात्र के साथ ही मंगलवार का दिन होने के कारण और अधिक भीड़ रही।
विज्ञापन

विंध्यधाम परिसर में विराजमान सिद्धिविनायक सहित मां काली, मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां शीतला, माता लक्ष्मी, पंचमुखी महादेव, दक्षिणमुखी हनुमान, राधा कृष्ण, डाक भैरव व बटुक भैरव सहित कई अन्य देवी देवताओं के मंदिरों में जाकर श्रद्धालुओं ने बड़े श्रद्धा भाव से शीश नवाकर दर्शन पूजन किया। काली खोह स्थित महाकाली मंदिर में भी विधिविधान पूर्वक दर्शन पूजन किया किया गया। अष्टभुजी देवी के दरबार में जाकर हजारों की संख्या में भक्तों ने अपनी हाजिरी लगाई। त्रिकोण पथ पर मां के जयकारे के साथ परिक्रमा कर भक्त पुण्य के भागी बने। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंगलवार को श्री विंध्या पंडा समाज अध्यक्ष एवं मंत्री सहित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यगण पूरे दिन श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed