{"_id":"602ac46d8ebc3ee91a17337a","slug":"the-streets-of-vindhya-corridor-willbe-widened-a-cost-of-25-crores-mirzapur-news-vns5749082141","type":"story","status":"publish","title_hn":"52 करोड़ से चौड़ी होंगी विंध्य कारिडोर की गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
52 करोड़ से चौड़ी होंगी विंध्य कारिडोर की गलियां
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्य कॉरिडोर योजना के तहत अब विंध्याचल की गलियों के चौड़ीकरण के लिए कार्य किया जा रहा है। इन दिनों परिक्रमा पथ सहित पांच गलियों की नापी की जा रही है। गलियों के चौड़ीकरण के लिए 52 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
परिक्रमा पथ की नापी, रजिस्ट्री व ध्वस्तीकरण का प्रथम चरण पूरा हो गया है। अब दूसरे चरण में चार प्रमुख गलियों को चौड़ा करने की दिशा में कार्य हो रहा है। विंध्य क्षेत्र की न्यू वीआईपी गली, पुरानी वीआईपी गली, थाना कोतवाली रोड और पक्का घाट की गलियों का चौड़ीकरण होना है। इन गलियों की वास्तविक चौड़ाई बहुत ही कम है, जिससे दर्शनार्थियों को आवागमन करने में परेशानी होती है। यही वजह है कि अब इन गलियों का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए गलियों की नापी कराई जा रही है। परिक्रमा पथ पर डेढ़ सौ मीटर तक की लंबाई में 50 फीट रोड चौड़ी की जाएगी। इसके लिए फिलहाल ध्वस्तीकरण हो चुका है। अब यहां पर 50 फीट चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। इस योजना के तहत न्यू वीआईपी रोड जो वर्तमान में 13 फीट है, इसको बढ़ाकर 145 मीटर की लंबाई तक 35 फीट चौड़ी की जाएगी। इसी प्रकार पुरानी वीआईपी गली जो वर्तमान में 15 फीट है। इसको साढ़े तीन सौ मीटर तक की लंबाई में 40 से 45 फीट तक चौड़ा किया जाएगा। पक्का घाट की गली जो वर्तमान में मात्र छह मीटर ही चौड़ी है, उसे 140 मीटर की लंबाई में 35 फीट चौड़ी की जाएगी। इसी प्रकार थाना कोतवाली रोड जो आठ फीट चौड़ी है। इसे भी 31 मीटर की लंबाई बढ़ाकर 35 फीट की जाएगी। मिर्जापुर। गलियों के चौड़ीकरण में इन गलियों के दो सौ 87 मकान प्रभावित होंगे। परिक्रमा पथ पर 92 भवन जिनकी रजिस्ट्री हो चुकी है और ध्वस्तीकरण भी हो गया है। इसी प्रकार न्यू वीआईपी पर 24 भवन प्रभावित होंगे। पुरानी वीआईपी पर 97 भवन प्रभावित होंगे। इसी प्रकार पक्का घाट गली में 50 तथा कोतवाली रोड पर 24 भवन प्रभावित होंगे।