{"_id":"6834bc9d4f36c767820bc4ef","slug":"the-shop-was-not-selected-due-to-lack-of-quorum-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-134343-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कोरम के अभाव में दुकान का चयन नहीं हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कोरम के अभाव में दुकान का चयन नहीं हुआ
विज्ञापन
चील्ह। विकास खंड कोन के दलापट्टी गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान आवंटन के लिए गहमा-गहमी के बीच बैठक सोमवार को हुई। हालांकि कोरम के अभाव में दुकान का चयन नहीं हो पाया। गांव में कोटे की दुकान चार माह से निरस्त चल रही है।
बैठक में शामिल लोगों के अनुसार, पूर्व कोटेदार पर 36 क्विंटल अनाज के गबन का आरोप लगा था। दुकान निरस्त होने के बाद बगल के गांव डेंगूरपट्टी से संबद्ध कर दी गई। सोमवार को दुकान आवंटन के लिए ग्राम सभा की खुली बैठक हुई। लेकिन कोरम के अभाव में आवंटन नहीं हो पाया। नियमानुसार ग्राम पंचायत के सभी मतदाताओं में से 20 प्रतिशत की उपस्थिति अनिवार्य है। इसमें 465 मतदाताओं की आवश्यकता थी लेकिन 280 ही मतदाता उपस्थित रहे। अगली बैठक 5 जून को होगी। बैठक में ग्राम प्रधान अरुण यादव, सचिव राजेश मिश्रा, कृपा शंकर पाल सहित चील्ह थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही।