फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The saga of Chunar's 137 gems chronicled in the book.

Mirzapur News: चुनार के 137 रत्नों की गाथा पुस्तक में दर्ज

Mon, 21 Sep 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The saga of Chunar's 137 gems chronicled in the book.
जमुई। कैलहट बाजार स्थित राजदीप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को पत्रकार राजेश पटेल की पुस्तक ‘चुनार के रतन’ का विमोचन हुआ। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विमोचन किया। पुस्तक में चुनार क्षेत्र में जन्मी 137 विभूतियों के जीवन और योगदान को रेखांकित किया गया है।
विज्ञापन

समारोह में मंत्री ने कहा कि नई पीढ़ी को अपने पूर्वजों और स्थानीय परंपराओं की जानकारी होनी चाहिए। आधुनिकता के साथ संस्कृति और परंपराओं को भी सहेजकर रखना जिम्मेदारी है। पुस्तक को शिक्षण संस्थानों और पुस्तकालयों तक पहुंचाया जाना चाहिए। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. इंदीवर ने चुनार के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए यहां के लोगों के त्याग और योगदान को रेखांकित किया। समारोह में पूर्व सांसद रामशकल, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली, डॉ. कैलाशपति त्रिपाठी, लाल बहादुर सिंह, जगदीश पटेल और संजय भाई पटेल ने भी विचार रखे। अध्यक्षता ई. राज बहादुर सिंह ने की और संचालन सुरेंद्र सिंह पटेल ने किया। इस दौरान नागेश सिंह, बजरंगी सिंह कुशवाहा, महेंद्र नाथ सिंह, राकेश सिंह, अवधेश सिंह, नवल किशोर सिंह और प्रह्लाद सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed