फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The roof collapsed, killing mechanic

स्कूल की सटरिंग गिरी मिस्त्री की जान गई

Thu, 05 May 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 05 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
The roof collapsed, killing mechanic
छत गिरी, मिस्‍त्री की मौत
जवाहरलाल नेहरू पूर्व माध्यमिक विद्यालय घनश्यामपुर में निर्माणाधीन एक कक्ष की सटरिंग गुरुवार को भरभरा कर गिर पड़ी। इसमें दबने से एक मिस्त्री की मौत हो गई। तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


अदलहाट थाना क्षेत्र के सकरौली निवासी महेंद्र चौहान (32) पुत्र मुन्नर चौहान जवाहरलाल नेहरू पूर्व माध्यमिक विद्यायल घनश्यासमपुर में बनाए जा रहे निर्माणधीन कक्ष में मिस्त्री का काम कर रहा था। गुरुवार को निर्माणाधीन कक्ष की छत का निर्माण होने वाला था। इसी दौरान किसी ने बताया कि सटरिंग के लिए लगाई गई कुछ बांस बल्ली गड़बड़ है।
विज्ञापन


यह सुनते ही मिस्त्री महेंद्र कुछ मजदूरों के साथ अंदर गया और उसे दुरुस्त करने लगा। जहां कुछ बल्लियां हिल गईं, जिससे पूरी सटरिंग गिर पड़ी। इसमें दबने से महेंद्र की मौत हो गई। जबकि जिउत (22), सिरजू (25), सुरेश (27), महेश (23) निवासी सकरौड़ी थाना अदलहाट गंभीर रूप से घायल हो गए। सटरिंग गिरते ही विद्यालय में हड़कंप मच गया। सभी घायलों का सीएचसी जमालपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed