फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The road did not vote

सड़क नहीं तो वोट भी नहीं

Mon, 20 Feb 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 20 Feb 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
The road did not vote
बदहाल सड़क

विज्ञापन
मुड़हुआ से हसौली मार्ग महीनों से खराब है। ठेकेदार द्वारा महज गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। क्षेत्र की सड़कें विकास कार्यो की हालत बयां कर रही है। वहीं क्षेत्रीय लोगों में सड़कों को लेकर काफी आक्रोश व्याप्त है। सड़क नहीं बनने पर ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है।

विकास खंड जमालपुर में सड़कों की हालत दयनीय है। मुड़हुआ में महीनों से ठेकेदार द्वारा सोलिंग और गिट्टी डालकर छोड़ दिया है। इससे आये दिन दुर्घटनां हो रही हैं। गामीणों ने कई बार जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया, लेकिन ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया। रात में सड़क पर चलने में लोग अक्सर गिरकर चोटिल होते हैं।  ग्रामीणों का कहना है कि अगर एक सप्ताह में काम शुनहीं हुआ तो चुनाव बहिष्कार करेंगे। इस सड़क से 20 गांव के लोग आते-जाते हैं।
विज्ञापन


मुड़हुआ के संतोष दिवेदी ने कहा  कि सड़क पर गिट्टी के चलते अक्सर लोग गिरकर घायल हेते हैं।  बीमारों कोई वाहन जाने के लिए तैयार नहीं होता है। हसौली के रंगनाथ द्विवेदी ने कहा कि  मतदान करने महिलाओं को कठिनाईयो का सामना करना पडे़गा। सड़क का निमार्ण तुरंत होना चाहिये। राजेश, आलोक, अशोक सिंह, मनोज सिंह, श्रीकांत दिवेदी ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क निर्माण कराने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed