फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The raised voice disposal of pending cases

लंबित मुकदमों के निस्तारण को उठाई आवाज

Wed, 15 Jul 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Wed, 15 Jul 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
The raised voice disposal of pending cases
 जनहित मोर्चा के सदस्यों ने मंगलवार को मंडलायुक्त कार्यालय के समक्ष सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर अपर आयुक्त को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा। मोर्चा के कार्यकर्ताओं की मांगों में सरकारी भूमि पर से अवैध कब्जे को हटाने तथा सभी मुकदमों को तीन वर्ष के भीतर समाप्त करने जैसी मांगे शामिल रहीं।
विज्ञापन


 
दोपहर 11 बजे जनहित मोर्चा के कार्यकर्ता मंडलायुक्त कार्यालय के समक्ष पहुंचे और सांकेतिक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ता अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन मंडलायुक्त को देना चाहते थे, लेकिन मंडलायुक्त की अनुपस्थिति में अपर आयुक्त रामचंद्र को ज्ञापन सौंप कर जनहित मोर्चा के सदस्य लौट आए।
विज्ञापन


 ज्ञापन के माध्यम से दोषपूर्ण आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करने तथा नई व्यवस्था को लागू करने, दोहरी शिक्षा नीति को समाप्त करने तथा समान शिक्षा नीति को लागू करने की मांग की गई। इसके अलावा कृषि योग्य भूमि के विक्रय पर रोक लगाने, किसानों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने, सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने, सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों, मंत्रियों को समय से ड्यूटी पर आने तथा पूरे समय तक काम करने का निर्देश देने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में भोजराज त्रिपाठी, श्यामबाबू, गोविंद शर्मा, निर्मला सिंह, भोलानाथ साहू, कदनलाल चक्रवाल, शमसुददीन, लक्ष्मीनारायण कुशवाहा आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed